लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने 100 कर्मियों वाली कंपनियों के कर्मचारियों के लिए कोविड टीकाकरण अनिवार्य किया

By भाषा | Updated: November 4, 2021 22:58 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, चार नवंबर (एपी) अमेरिकी सरकार ने उन कंपनियों के कर्मचारियों के लिए अगले साल चार जनवरी तक कोविड-19 टीकाकरण कराना अनिवार्य कर दिया है, जहां 100 या इससे ज्यादा लोग काम करते हैं।

सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी नियमों के मुताबिक, पूर्ण टीकाकरण नहीं कराने वाले कर्मचारियों को हफ्ते में कम से कम एक बार कोविड-19 की जांच करानी होगी।

नया नियम मध्यम और बड़े व्यवसायों के करीब 8.4 करोड़ कर्मियों पर लागू होगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने कर्मचारियों ने कोविड रोधी टीकाकरण नहीं कराया है।

व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रशासन विनियम (ओएसएचओ) कंपनियों को बाध्य करेगा कि टीकाकरण न कराने वाले कर्मचारी कम से कम हफ्ते में एक बार अपनी जांच कराएं और कार्य स्थल पर मास्क लगा कर रखें।

ओएसएचओ ने इस नियम को छोटे व्यवसायों पर लागू करने की संभावना को खुला रखा है। उसने इस बाबत लोगों से टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

और कड़े नियम 1.7 करोड़ अन्य लोगों पर लागू होंगे जो नर्सिंग होम, अस्पतालों और उन अन्य केंद्र में काम करते हैं जिन्हें ‘मेडीकेयर’ और ‘मेडिकेड’ से धन मिलता है। इन कर्मियों के पास टीकाकरण कराने के लिए सिवाए कोई विकल्प नहीं होगा।

कर्मचारी स्वास्थ्य या धर्म के आधार पर छूट मांग सकेंगे। बाइडन ने कहा है कि अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराएं या बीमारी लंबे समय तक रहेगी।

उन्होंने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा, “ मैं चाहता था कि इन आवश्यकताओं को अनिवार्य नहीं किया जाए, लेकिन बहुत सारे लोगों ने टीकाकरण नहीं कराया है।”

बाइडन ने कहा कि वह व्यवसायों को यह नियम लागू करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने पहले भी सैन्य और संघीय अनुबंध कर्मियों के लिए टीकाकरण जरूरी किया था, जिससे टीका नहीं लगवाने वाले अमेरिकियों की संख्या में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि इन कदमों से बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से नहीं निकाला जाएगा, न ही कामगारों की कमी होगी।

ओएसएचए ने कहा कि नियम को लागू नहीं करने वाली कंपनी पर हर उल्लंघन के लिए करीब 14,000 डॉलर का जुर्माना लगाया जा सकता है।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ओएसएचए इस नियम को कैसे लागू करेगी, क्योंकि उसके पास इसके लिए जरूरी कर्मी नहीं है।

यह नियम बनाने से पहले, हफ्तों तक व्यवसाय समूहों, श्रमिक यूनियनों और अन्य संगठनों के साथ बैठकें की गई हैं। यह नियम वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने की दिशा में बाइडन का एक कदम है। कोविड ने अमेरिका में 7.40 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है।

बहरहाल, प्रशासन को रिपब्लिकन पार्टी से चुनौती का सामना करना पड़ेगा जो बाइडन से अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ने और उनके प्रशासन को संसद में घेरने की तैयारी में है।

स्टेट अटॉर्नी जनरल के तौर पर सेवा दे रहे रिपब्लिकन पार्टी के दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने संकेत दिया है कि वे मुकदमा करने की योजना बना रहे हैं और दलील दी है कि ऐसे नियम सिर्फ कांग्रेस (संसद) ही बना सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा