लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के ट्वीट का दिया जवाब, कहा- अमेरिका भारत को बहुत प्यार करता है

By सुमित राय | Updated: July 5, 2020 00:49 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "शुक्रिया मेरे दोस्त, अमेरिका भारत को बहुत प्यार करता है।"

Open in App
ठळक मुद्देभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी।इसके बाद ट्रंप ने ट्वीट कर कहा शुक्रिया मेरे दोस्त, अमेरिका भारत को बहुत प्यार करता है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी, जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जवाब दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्विटर पर लिखा, "शुक्रिया मेरे दोस्त, अमेरिका भारत को बहुत प्यार करता है।"

इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा था. "मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के लोगों को 244वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देता हूं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में हम स्वतंत्रता और मानव उद्यम को महत्व देते हैं और इन्हीं मूल्यों को लेकर यह दिन मनाया जाता है।"

4 जुलाई 1776 को आजाद हुआ था संयुक्त राज्य अमेरिका

बता दें कि 4 जुलाई को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की आजादी के दिन के तौर पर जाना जाता है। साल 1776 में 4 जुलाई को ग्रेट ब्रिटेन की करीब 13 कॉलोनियों ने मिलकर आजादी की घोषणा की थी, जिसे डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस कहा जाता है।

चार जुलाई, 1776 को डेलवेयर , पेन्सिलवेनिया , न्यूजर्सी, जॉर्जिया, कनेक्टिकट, मैसाचुसेट्स बे, मैरीलैंड, दक्षिण कैरोलिना, न्यू हैम्पशायर, वर्जीनिया, न्यूयॉर्क, उत्तरी कैरोलिना और रोड आइसलैंड ने ब्रिटेन से आजादी की घोषणा की थी।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं