लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ जिम्मेदार तरीके से प्रतिस्पर्धा की उम्मीद कर रहा है अमेरिका : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: October 8, 2021 09:26 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, आठ अक्टूबर व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका, चीन के साथ जिम्मेदार तरीके से प्रतिस्पर्धा की उम्मीद कर रहा है।

यह बयान ऐसे समय में आया है, जब एक दिन पहले ही दोनों देश इस साल के खत्म होने से पूर्व नेतृत्व स्तर पर ऑनलाइन शिखर वार्ता के लिए सहमत हुए हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ आधिकारिक ‘एयरफोर्स वन’ विमान से शिकागो के लिए जाते समय व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव केरिन जीन पियरे ने विमान में मौजूद पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम चीन के साथ विवाद नहीं चाहते हैं, हम प्रतिस्पर्धा की उम्मीद करते हैं और हम इसे जिम्मेदार तरीके से करना चाहते हैं।’’

व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने एक दिन पहले ही कहा था कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं विदेश मामलों संबंधी आयोग के कार्यालय के निदेशक यांग जिएची ज्युरिख में हुई बैठक के दौरान बाइडन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच ऑनलाइन शिखर वार्ता को लेकर सहमत हुए हैं।

जीन पियरे ने कहा कि बाइडन प्रशासन का मानना ​​है कि नेतृत्व स्तर संबंध आवश्यक हैं और यह जिम्मेदारी से प्रतिस्पर्धा का प्रबंधन करने के उनके प्रयास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा, ‘‘ ज्यूरिख में अपने समकक्ष के साथ जेक सुलिवन की बैठक सौहार्दपूर्ण थी। वार्ता बेहद स्पष्ट और व्यापक विषयों पर हुई।’’

इससे पहले, बाइडन ने नौ सितंबर को फोन पर चीन के राष्ट्रपति के साथ लंबी बातचीत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना