लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने भारत और अन्य देशों को टीके भेजने के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 08:36 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, पांच जून अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने कोविड-19 रोधी टीकों की ढाई करोड़ खुराकें भारत और अन्य देशों को देने के बाइडन प्रशासन के निर्णय की शुक्रवार को सराहना की।

‘सीनेट इंडिया कॉकस’ के सह अध्यक्ष एवं सांसद जॉन कॉर्ने ने कहा, ‘‘मैं कोविड-19 रोधी टीके उन देशों को देने की बाइडन प्रशासन की प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं, जिन्हें इनकी सर्वाधिक आवश्यकता है।’’

कॉर्ने ने ट्वीट किया, ‘‘सीनेट इंडिया कॉकस का सह अध्यक्ष होने के नाते, मेरा मानना है कि यह भारत की मदद करने का अच्छा अवसर है, ताकि वह वर्तमान स्थिति से निपट सके।’’

सांसद सिंडी हाइड स्मिथ ने कहा कि जब भारत कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने का प्रयास कर रहा है, ऐसे में यह जरूरी है कि अपने मित्र और अहम सहयोगी की मदद के लिए अमेरिका में मौजूद टीकों की अतिरिक्त खुराकें साझा की जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियों के सामान्य होने और इस घातक वैश्विक महामारी को समाप्त करने में वैश्विक सहयोग की जरूरत होगी।’’

सांसद शीला जैक्सन ली ने भी बाइडन प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। ली ने हाल में ह्यूस्टन में भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों के साथ भारत में संक्रमण के हालात पर चर्चा की थी।

टेक्सास से सांसद ली ने कहा, ‘‘भारत एक करीबी मित्र और हमारा रणनीतिक साझेदार है। भारत ने पिछले वर्ष अमेरिका में वैश्विक महामारी के दौरान देश की मदद की थी, मैं बाइडन प्रशासन से टीके की अतिरिक्त खुराकें तत्काल भेजने का अनुरोध करती हूं ताकि भारत संक्रमण के हालात से निपट सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...