लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने बाइडन की मोदी के साथ पहली बैठक, क्वाड शिखर वार्ता का स्वागत किया

By भाषा | Updated: September 25, 2021 12:36 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 सितंबर अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अपने सहयोगियों के साथ अमेरिका के सहयोग को बढ़ाने के वास्ते राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच पहली द्विपक्षीय बैठक और पहली बार आमने-सामने के क्वाड शिखर सम्मेलन का स्वागत किया।

कांग्रेस सदस्य फ्रैंक पैलोन ने कहा, ‘‘यह देखकर खुशी हुई कि राष्ट्रपति बाइडन ने अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। मैं उत्साहित हूं कि राष्ट्रपति ने भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के क्वाड नेताओं के साथ बैठक की ताकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे सहयोगियों के साथ सहयोग बढ़ाया जा सके।’’

बाइडन ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ पहली बार प्रत्यक्ष बैठक की। इसके कुछ घंटो बाद उन्होंने मोदी, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा के साथ पहली बार आमने-सामने क्वाड शिखर वार्ता की।

कांग्रेस सदस्य मार्क ग्रीन ने कहा, ‘‘अमेरिका-भारत संबंध पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं। चीन और तालिबान के अफगानिस्तान में नियंत्रण बढ़ने के साथ हमारी साझेदारी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अधिक स्थिरता और सुरक्षा लेकर आएगी।’’

एशिया, प्रशांत, मध्य एशिया और परमाणु अप्रसार पर सदन की विदेश मामलों की उप समिति के अध्यक्ष अमी बेरा ने क्वाड देशों की पहली नेता स्तरीय शिखर वार्ता बुलाने के लिए बाइडन की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘आज का सफल शिखर सम्मेलन मुक्त, खुले और स्थिर हिंद-प्रशांत की हमारी सामूहिक, अबाधित प्रतिबद्धता का प्रमाण है।’’

सीनेट की विदेश संबंधों की समिति के सदस्य और जापान में अमेरिका के पूर्व राजदूत सीनेटर बिल हागर्टी ने क्वाड देशों की नेताओं की पहली आमने-सामने की बैठक का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं ट्रंप प्रशासन में जापान में अमेरिका का राजूदत था तो मैंने क्वाड को मजबूत करने को प्राथमिकता दी थी इसलिए मैं राष्ट्रपति बाइडन, प्रधानमंत्री सुगा, प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री मॉरिसन का इस अहम रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए तारीफ करता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा