लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने की ताइवान की यात्रा, वरिष्ठ नेताओं से मिलने की योजना

By भाषा | Updated: November 26, 2021 09:50 IST

Open in App

ताइपे, 26 नवंबर (एपी) अमेरिका के पांच सांसद बृहस्पतिवार रात अचानक ताइवान पहुंचे, जहां वह वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। ताइवान में अमेरिका के दूतावास ‘अमेरिकन इंस्टीट्यूट इन ताइवान’ ने यह जानकारी दी।

‘अमेरिकन इंस्टीट्यूट इन ताइवान’ ने बताया कि एक दिवसीय यात्रा पर ताइवान पहुंचे अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य द्वीप के वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात करेंगे। यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया नहीं कराई गई है।

अमेरिकी सांसद ऐसे समय में यात्रा पर यहां आए हैं, जब ताइवान और चीन के बीच तनाव अत्यधिक बढ़ गया है। गृह युद्ध में 1949 में दोनों पक्षों के अलग होने के बाद से ताइवान में स्वशासन है, लेकिन चीन का कहना है कि यह द्वीप उसके अधिकारक्षेत्र में आता है।

साउथ कैरोलाइना के रिपब्लिकन सांसद नैंसी मेस ने बृहस्पतिवार रात ट्वीट किया, ‘‘अभी ताइवान गणराज्य की धरती पर पहुंचे हैं।’’

मार्क ताकानो, एलिसा स्लॉटकिन, कॉलिन आलरेड, सारा जैकब्स और मेस ताइवान आए प्रतिनिधिमंडल में शामिल हैं। इससे कुछ ही सप्ताह पहले छह रिपब्लिकन सांसदों का समूह द्वीप पर आया था।

अमेरिकी सांसद इस साल तीसरी बार ताइवान आए हैं। इससे पहले जून में तीन अमेरिकी सांसद कोविड-19 टीके दान करने के लिए ताइवान आए थे।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने लोकतंत्र पर चर्चा के मकसद से अगले महीने आयोजित होने वाली "समिट फॉर डेमोक्रेसी" के लिए ताइवान को भी आमंत्रित किया है और इस कदम की चीन ने कड़ी निंदा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा