लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने चीन की कंपनियों को सेटेलाइट बेचे जाने पर ट्रंप प्रशासन से जानकारी मांगी

By भाषा | Updated: July 3, 2019 13:19 IST

रिपब्लिकन सांसद चक ग्रास्ले और जोनी अर्नेस्ट ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को पत्र लिख कर कहा कि मजबूत निर्यात नियंत्रण कानून यह सुनिश्चित करने के लिए अहम है कि संवेदनशील तकनीक ऐसे हाथों में ना पड़े जो उसका इस्तेमाल अमेरिका के खिलाफ कर सकते हैं।

Open in App

रिपब्लिकन पार्टी के दो शीर्ष सांसदों ने ट्रंप प्रशासन से उस प्रक्रिया की सूचना मांगी है जिसके तहत बोइंग ने अमेरिका निर्मित सेटेलाइट चीन से जुड़ी कंपनियों को मुहैया कराए हैं। सांसदों ने संदेह जताया कि चीन इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल मानवाधिकार हनन के लिए कर सकता है।

रिपब्लिकन सांसद चक ग्रास्ले और जोनी अर्नेस्ट ने विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को पत्र लिख कर कहा कि मजबूत निर्यात नियंत्रण कानून यह सुनिश्चित करने के लिए अहम है कि संवेदनशील तकनीक ऐसे हाथों में ना पड़े जो उसका इस्तेमाल अमेरिका के खिलाफ कर सकते हैं।

पत्र में सांसदों ने लिखा है, ‘‘चीनी सेना और पुलिस द्वारा अमेरिकी सेटेलाइट तकनीक का इस्तेमाल सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा मानवाधिकारों के लिए गंभीर चिंता पैदा करते हैं।’’ इसमें कहा गया, ‘‘इन सेटेलाइटों का इस्तेमाल चीन के सैन्य लक्ष्यों को आगे बढ़ाने तथा प्रौद्योगिकियों के विकास में किया जा सकता है जो अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अहम चिंता पैदा करता है।’’

दरअसल सांसदों ने पोम्पिओ को यह पत्र इस साल की शुरुआत में वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद लिखा है जिसमें कहा गया था कि बोइंग ने नौ सेटेलाइट निर्मित किए हैं और चीन को बेचने के लिए वह और सेटेलाइट बना रहा है।

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल