लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने 9/11 हमले के बाद नस्ली घृणा से प्रेरित हमले में मारे गए सिख अमेरिकी को किया याद

By भाषा | Updated: September 16, 2021 10:49 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 16 सितंबर अमेरिका के शीर्ष सांसदों ने 9/11 आतंकवादी हमले के बाद नस्ली घृणा से प्रेरित हमले का पहला शिकार बने सिख अमेरिकी बलबीर सिंह सोढ़ी को श्रद्धांजलि दी।

अमेरिका के 9/11 आतंकवादी हमले में 90 से अधिक देशों के करीब तीन हजार लोग मारे गए थे। इस हमले के चार दिन बाद ही कथित तौर पर बदला लेने की मंशा से एरिजोना गैस स्टेशन के बाहर बलबीर की हत्या कर दी गई थी। वह अमेरिका में पहले ऐसे शख्स थे, जिनकी 2001 में हुए हमलों का कथित तौर पर बदला लेने की मंशा से हत्या कर दी गई थी।

सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज़ ने ट्वीट किया, ‘‘बलबीर सिंह सोढ़ी की मौत को आज 20 साल हो गए। वह 9/11 आतंकवादी हमले के बाद बदला लेने की मंशा से किए हमले में मारे गए थे। हम उन्हें और उन सभी लोगों को याद करते हुए सम्मान व्यक्त करते हैं, जो दो दशकों में नस्ली घृणा से प्रेरित अपराधों का शिकार बने हैं।’’

सीनेटर डिक डर्बिन ने कहा, ‘‘सिख अमेरिकी बलबीर सिंह सोढ़ी की 20 साल पहले 9/11 आतंकवादी हमले के बाद नस्ली घृणा से प्रेरित हमले में हत्या कर दी गई थी। उनकी उस समय गोली मारकर हत्या की गई थी, जब वह एरिजोना के मेसा में एक गैस स्टेशन के बाहर पौधे लगा रहे थे। उनकी हत्या करने वाले शख्स ने कहा था कि वह ‘‘पगड़ी बांधने वाले कुछ लोगों की हत्या करना चाहता है’’ ।’’

सांसद लोइस फ्रैंकल ने कहा कि 9/11 के कुछ दिनों बाद एक सिख व्यक्ति बलबीर की हमलों को ‘‘बदला लेने की मंशा से हत्या कर दी गई थी’’। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ यह 9/11 हमले के बाद नस्ली घृणा से प्रेरित पहला हमला था। आइए, ओहायो में सिख समुदाय के साथ एकजुटता से आज और हर रोज खड़े रहें और नस्ली घृणा एवं भेदभाव को खारिज करें।’’

सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल ने ट्वीट किया, ‘‘ 9/11 हमले के कुछ दिन बाद सिख अमेरिकी बलबीर सिंह सोढ़ी की हत्या कर दी गई थी, जो निश्चित तौर पर बदला लेने की मंशा से किया नस्ली घृणा से प्रेरित पहला हमला था। आज हम उन्हें याद करते हैं और हर तरह की नफरत एवं भेदभाव को रोकने के हमारे प्रयासों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हैं।’’

सांसद डोनाल्ड नॉरक्रॉस ने कहा, ‘‘सिख व्यक्ति बलबीर सिंह सोढ़ी की 20 साल पहले 9/11 हमले का बदला लेने की मंशा से नस्ली घृणा से प्रेरित एक हमले में हत्या कर दी गई थी। मैं न्यूजर्सी के सिख समुदाय के साथ एकजुटता के साथ खड़ा हूं....’’

बलबीर सिंह सोढ़ी का हत्यारा फ्रैंक रोक उम्रकैद की सजा काट रहा है।

बलबीर के भाई राणा सिंह सोढ़ी ने 9/11 आतंकवादी हमले के 20 साल पूरे होने पर कहा था, ‘‘हर रंग, सम्प्रदाय और लिंग के लोग समान हैं। अगर आप अपने पड़ोसियों से प्यार करते हैं, अगर आप अलग-अलग रंगों, सम्प्रदायों और लिंगों के लोगों का सम्मान करते हैं, तो यह मेरे भाई के लिए एक बड़ा सम्मान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा