लाइव न्यूज़ :

ग्लासगो में अमेरिकी सांसदों ने बाइडन के शासन में जलवायु क्षेत्र में प्रगति की जानकारी दी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 21:14 IST

Open in App

ग्लासगो, नौ नवंबर (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के 555 अरब डॉलर वाले जलवायु विधेयक के पारित होने में कांग्रेस में अवरोध के बावजूद अमेरिका के हाउस डेमोक्रेट्स ने बुधवार को कहा कि बाइडन प्रशासन और सांसद जलवायु पर सभी तरह से प्रगति कर रहे हैं।

सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के नेतृत्व में अमेरिकी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में संवाददाता सम्मेलन के दौरान संवाददाताओं से बातचीत की।

कोयला संपन्न एक अमेरिकी राज्य के डेमोक्रेटिक सीनेटर ने बाइडन के स्वच्छ ईंधन के अनेक प्रयासों का विरोध किया है, वहीं डेमोक्रेटों को बाइडन के मुख्य जलवायु विधेयक को पारित कराने के लिए लंबे समय तक मशक्कत करनी पड़ी है।

अमेरिका ने जलवायु सम्मेलन में कुछ अन्य देशों के साथ कोयले जैसे जीवाश्म ईंधन के लिए विदेशों से वित्तपोषण को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के अन्य कुछ देशों के संकल्पों को समर्थन जताया है लेकिन कोयले को छोड़ने का संकल्प लेने वाले देशों के साथ समझौते से इनकार किया है।

कैलीफोर्निया के सांसद जेयर्ड हफमैन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि हर तरह के तरीके अपना सकें। लेकिन महज इन राजनीतिक अवरोधों की वजह से हाथ खड़ा कर देने और कार्रवाई नहीं करने के बजाय हम इन समस्याओं से पार पाने और कार्रवाई करने के रास्ते खोज रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा