लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों ने इस्लामोफोबिया से निपटने के लिए विशेष दूत नियुक्त करने की मांग की

By भाषा | Updated: July 22, 2021 10:54 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 22 जुलाई अमेरिकी के 24 से अधिक सांसदों के एक समूह ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को पत्र लिखकर उनसे चीन, भारत तथा म्यांमा समेत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर बढ़ते हमलों से निपटने के लिए एक विशेष दूत नियुक्त करने का अनुरोध किया है।

सांसदों ने बुधवार को लिखे अपने पत्र में इस्लामोफोबिया को ‘‘वैश्विक समस्या’’ बताया तथा दुनियाभर में इससे लड़ने में अमेरिका का नेतृत्व स्थापित करने के लिए व्यापक रणनीति बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि देश प्रायोजित इस्लामोफोबिक हिंसा और ऐसे कृत्यों के लिए दंडमुक्ति अगले साल की वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्टों में शामिल किया जाए।

यह पत्र ऐसे समय में लिखा गया है जब ‘काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस’ (सीएआईआर) के नए नतीजों से यह पता चला कि मुस्लिमों के खिलाफ घृणा बढ़ रही है। इनमें मई तथा जून में तोड़फोड़ और चाकू मारने की कोशिश तथा हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं पर कई हमलों से जुड़े मामले शामिल हैं।

सांसदो ने अपने पत्र में कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता के तौर पर हमें इस्लामोफोबिया को ऐसी प्रवृत्ति माननी चाहिए जो दुनिया के हर कोने में हो रही है। अब वक्त आ गया है कि अमेरिका सभी के लिए धार्मिक आजादी के पक्ष में दृढ़ता से खड़ा रहे और इस्लामोफोबिया की वैश्विक समस्या पर ध्यान दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन में उइगुरों तथा म्यांमा में रोहिंग्या के खिलाफ किए जा रहे अत्याचारों से लेकर भारत तथा श्रीलंका में मुस्लिम आबादी पर खास पाबंदियों तक, उत्तर अमेरिका तथा यूरोप में इस्लामोफोबिया को भड़काने वाले नेताओं से लेकर पाकिस्तान तथा बहरीन में मुस्लिमों के खास पंथों के खिलाफ गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन तक, यह वास्तव में एक वैश्विक समस्या है जिससे अमेरिका को वैश्विक स्तर पर निपटना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला