लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसदों, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी

By भाषा | Updated: August 14, 2021 08:45 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 14 अगस्त अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के सांसद जॉन कॉर्निन तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसद मार्क वार्नर सहित शीर्ष सांसदों ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीयों एवं भारतवंशी अमेरिकी नागरिकों को बधाई दी। सांसदों ने उल्लेख किया कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध पहले की तुलना में अब कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

सीनेट के प्रभावशाली इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष वार्नर ने कहा, ‘‘मैं भारत के लोगों को आजादी के 75 साल पूरे होने पर बधाई देना चाहता हूं। दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंधों की मजबूती अब पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।’’ इंडिया कॉकस अमेरिकी संसद में सबसे बड़ा द्विदलीय कॉकस है। उन्होंने कहा कि 75 वर्षों में भारत भविष्य की दिशा में एक मजबूत, लचीले लोकतंत्र के रूप में आगे बढ़ा है।

सीनेट इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष सांसद कॉर्निन ने कहा कि 74 साल पहले भारत ब्रिटिश शासन से मुक्त हुआ और दुनिया में सबसे बड़ा लोकतंत्र बनने की दिशा में एक लंबी यात्रा शुरू की। सीनेट इंडिया कॉकस के सह संस्थापक रहे कॉर्निन ने कहा कि वह भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध के महत्व को पहले से ही जानते थे। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह देखकर गर्व होता है कि हाल के वर्षों में हमारे संबंध और मजबूत हुए हैं।’’

सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सांसद रॉबर्ट मेनेंडेज ने कहा कि न्यूजर्सी और दुनियाभर में भारत के स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की शुरुआत होने वाली है और इस अवसर पर उन्हें भारत में अपने मित्रों और भारतवंशी अमेरिकी नागरिकों के साथ शामिल होने में गर्व होगा।

स्वतंत्रता दिवस पर बधाई देते हुए सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत और अमेरिका के सहयोग के इतिहास का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘नासा और इसरो ने पृथ्वी और अंतरिक्ष विज्ञान सहित कई अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग किया है। इसके अलावा नासा ने चंद्रमा और मंगल पर इसरो के मिशनों के लिए गहरे अंतरिक्ष संचार और नौवहन के क्षेत्र में सहयोग प्रदान किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंतरिक्ष की खोज एक वैश्विक उद्यम है जहां हम सभी को एक साथ काम करने की जरूरत है। भारत के पहले मानव अंतरिक्ष यान मिशन गगनयान की प्रगति को जानने में मुझे विशेष रुचि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!