लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, कहा- आतंकवादी संगठनों को मदद देना बंद करना चाहिए

By भाषा | Updated: October 12, 2019 12:58 IST

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हसन और होलेन ने भारत के साथ तनावपूर्ण स्थिति के बीच मौजूदा स्थिति का मुआयना करने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का दौरा किया और भारत से अपने कर्फ्यू को समाप्त करने, कैदियों को रिहा करने और संचार बहाल करने सहित हालात बेहतर करने के अन्य कदम उठाने की अपील की।

Open in App

अमेरिका की एक शीर्ष सांसद ने कहा कि पाकिस्तान को तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों की मदद करनी बंद कर देनी चाहिए। इस्लामाबाद में पाकिस्तानी नेतृत्व से मुलाकात के एक दिन बाद सीनेटर मैगी हसन ने भारत पहुंच यह बयान दिया। हसन ने कहा, ‘‘ अफगानिस्तान में स्थिरता लाने और आतंकवाद के खिलाफ ठोस प्रयासों तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पाकिस्तान की अहम भूमिका है।’’

अमेरिकी सांसदों- हसन और क्रिस वैन होलेन ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवा और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अधिकारियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी हमलों को रोकने और आतंकवादी विचारधारा के प्रसार को रोकने के लिए और क्या किया जा सकता है इसपर पाकिस्तान के प्रमुख नेताओं से बातचीत करना विशेष रूप से उपयोगी था। ’’

हसन ने कहा, ‘‘ इसके अलावा, पाकिस्तान के वरिष्ठ नेतृत्व से यह प्रत्यक्ष रूप से कहना आवश्यक था कि उसे तालिबान और अन्य आतंकवादी संगठनों की मदद करना बंद कर देना चाहिए। इसके साथ ही कश्मीर में जारी तनाव के बीच यह महत्त्वपूर्ण है कि हम दोनों तरफ तनाव को कम करने में मदद करने के तरीके खोज पाएं।’’

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हसन और होलेन ने भारत के साथ तनावपूर्ण स्थिति के बीच मौजूदा स्थिति का मुआयना करने के लिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का दौरा किया और भारत से अपने कर्फ्यू को समाप्त करने, कैदियों को रिहा करने और संचार बहाल करने सहित हालात बेहतर करने के अन्य कदम उठाने की अपील की।

भारत दौरे पर हसन कश्मीर की मौजूदा स्थिति, अमेरिका-भारत संबंधों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर चर्चा करने के लिए राजनीतिक और उद्योग जगत की प्रमुख शख्सियतों से अमेरिकी दूतावास में मुलाकात करेंगी। इससे पहले दोनों सांसदों ने अफगानिस्तान की यात्रा की और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अब्दुल्ला अब्दुल्ला के साथ-साथ कई अफगान महिला अधिकारियों से भी मुलाकात की थी, जिन्होंने तालिबान के साथ बातचीत में संघर्षरत देश का प्रतिनिधित्व किया था।

टॅग्स :अमेरिकापाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?