लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सांसद ने कोविड-19 रोधी टीके के परीक्षण के लिए टेक्सास की कंपनी की सराहना की

By भाषा | Updated: June 11, 2021 12:13 IST

Open in App

वाशिंगटन, 11 जून अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रभावशाली सांसद ने भारत में किफायती कोविड-19 रोधी टीके के तीसरे चरण के क्लिनिकल ट्रायल को आगे बढ़ाने के लिए टेक्सास की एक कंपनी को स्वीकृति मिलने पर उसकी सराहना की है।

कोविड-19 रोधी टीकों के तीसरे चरण के परीक्षण की ह्यूस्टन के ‘टेक्सास चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल’ की घोषणा के बाद प्रतिनिधि सभा की विदेश मामलों की समिति के सदस्य माइकल मैककॉल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत सरकार ने टीके की 30 करोड़ खुराकें खरीदने की घोषणा की है।

‘बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन’ और हैदराबाद की टीका एवं दवा कंपनी बायोलोजिकल ई लिमिटेड के साथ भागीदारी से टीके विकसित किए जा रहे हैं। टेक्सास चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के ‘सेंटर फॉर वैक्सीन डेवलपमेंट’ में यह टीका विकसित किया गया है और बीसीएम वेंचर्स, ‘बेलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन’ ने इसमें सहयोग किया है।

मैककॉल ने कहा, ‘‘टेक्सास चिल्ड्रेन हॉस्पिटल वैश्विक समुदाय के स्वास्थ्य की बेहतरी और चिकित्सा समाधान के अनुसंधान और विकास में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में एचआईवी-एड्स और उप सहारा अफ्रीका में बच्चों में कैंसर के उपचार में मदद करने से लेकर कोविड-19 के नए टीके के विकास में उनका शानदार कार्य जारी है। मैं जीवनरक्षक प्रयासों के लिए उनके योगदान की सराहना करता हैं और मुझे गर्व है कि मैं उस राज्य से हूं जो इस अभियान का नेतृत्व कर रहा है।’’

एक विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘कोरबेवैक्स’ टीका के तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है और भारत में 15 स्थानों पर इस कोविड-19 रोधी टीके के प्रभाव और सुरक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना