लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने सोमालिया में अल-शबाब चरमपंथी समूह के खिलाफ दूसरी बार हवाई हमला किया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 24, 2021 09:36 IST

पेंटागन की प्रवक्ता सिंडी किंग ने कहा कि हवाई हमले सोमाली सरकार के साथ समन्वय कर किए गए थे और यह मध्य सोमालिया के गालमुदुग इलाके में केयसाद क्षेत्र के आस-पास किया गया था

Open in App
ठळक मुद्देअभियान की सुरक्षा के लिहाज से और ब्योरे जारी नहीं किए जा सकते। सोमालिया से अपने ज्यादातर सैनिकों को हटा लिया था।अल-कायदा आतंकवादी नेटवर्क से संबद्ध संगठन अल-शबाब के खिलाफ बल की मदद कर सकते हैं।

वाशिंगटनः अमेरिकी बलों ने सोमालिया में अल-शबाब चरमपंथी समूह के खिलाफ इस हफ्ते शुक्रवार को दूसरी बार हवाई हमला किया। इससे पहले मंगलवार को किया गया हमला, राष्ट्रपति जो बाइडन के जनवरी में पद संभालने के बाद से पहला ऐसा हमला था।

पेंटागन ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि यह हमला सोमाली साझेदार बलों के समर्थन में किया गया और इसलिए सैन्य बल के प्रयोग के लिए मौजूदा कांग्रेस के प्राधिकरण के तहत अनुमति दी गई थी। पेंटागन की प्रवक्ता सिंडी किंग ने कहा कि हवाई हमले सोमाली सरकार के साथ समन्वय कर किए गए थे और यह मध्य सोमालिया के गालमुदुग इलाके में केयसाद क्षेत्र के आस-पास किया गया था।

उन्होंने कहा कि अभियान की सुरक्षा के लिहाज से और ब्योरे जारी नहीं किए जा सकते। अमेरिका ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दिनों में सोमालिया से अपने ज्यादातर सैनिकों को हटा लिया था और उन्हें आस-पास के देशों में भेज दिया था जहां वे दूर से सोमाली बलों को सलाह दे सकते हैं और अल-कायदा आतंकवादी नेटवर्क से संबद्ध संगठन अल-शबाब के खिलाफ बल की मदद कर सकते हैं।

टॅग्स :अमेरिकासंयुक्त राष्ट्रजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?