लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ईरान समर्थित मिलीशिया को निशाना बनाकर सीरिया, इराक में किए हवाई हमले

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 28 जून (एपी) अमेरिका ने इराक और सीरिया के बीच सीमा के निकट ‘‘ईरान समर्थित मिलीशिया समूहों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों’’ को निशाना बनाकर रविवार को हवाई हमले किए।

पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बताया कि ये मिलीशिया समूह इराक में अमेरिकी बलों के खिलाफ मानवरहित यान से हमला करने के लिए इन ठिकानों का इस्तेमाल कर रहे थे। किर्बी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश पर सीरिया में दो और इराक में एक यानी कुल तीन ठिकानों पर हमले किए। इन ठिकानों से मिलीशिया समूह अपने अभियान चलाते थे और यहां हथियार भी रखते थे।

उन्होंने इन हमलों को ‘‘रक्षात्मक’’ करार देते हुए कहा कि ये हमले ‘‘इराक में अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर किए जा रहे ईरान समर्थित समूहों के हमलों’’ के जवाब में किए गए। किर्बी ने कहा, ‘‘अमेरिका ने स्थिति बिगड़ने के जोखिम को कम करने के लिए और हमले रोकने की खातिर एक स्पष्ट संदेश भेजने के लिए आवश्यक, उचित और सोच-समझकर कार्रवाई की।’’

यह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा इलाके में किया गया दूसरा हमला है। इससे पहले फरवरी में अमेरिका ने इराकी सीमा के निकट सीरिया में ‘‘ईरान समर्थित मिलीशिया समूहों के ठिकानों’’ के खिलाफ हवाई हमले किए थे।

किर्बी ने कहा, ‘‘बाइडन इस बात को लेकर स्पष्ट रहे हैं कि वह अमेरिकी कर्मियों की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे। इराक में अमेरिकी हितों को निशाना बनाकर किए गए ईरान समर्थित समूहों के हमलों के मद्देनजर राष्ट्रपति ने इस तरह के हमलों को बाधित करने और रोकने के लिए सैन्य कार्रवाई का निर्देश दिया।’’

पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जहां तक अंतरराष्ट्रीय कानून की बात है, तो अमेरिका ने आत्मरक्षा के अपने अधिकार के तहत काम किया। हमले खतरे से निपटने के लिए आवश्यक थे और ये उचित रूप से सीमित दायरे में किए गए।’’

इस बीच दो इराकी मिलीशिया अधिकारियों ने बगदाद में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि सीरिया के साथ लगती सीमा के पास हवाई हमले में चार मिलीशिया मारे गए। उन्होंने कहा कि पहला हमला सीरियाई क्षेत्र के अंदर एक हथियार केन्द्र पर हुआ, जहां मिलीशिया मारे गए थे। दूसरा हमला सीमा पट्टी पर हुआ।

सीरियाई संघर्ष पर नजर रखने वाले समूह ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि हवाई हमलों में कम से कम पांच इराकी मिलीशिया मारे गए है।

प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने रविवार को एक बयान में कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिकी हवाई हमले निशाना बनाकर और एक गंभीर एवं विशेष खतरे के जवाब में उचित रूप से किए गए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले सैन्य नायकों की रक्षा करना शीर्ष प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला