लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने विमान में यात्रियों के व्यवहार पर चिंता व्यक्त की

By भाषा | Updated: November 25, 2021 12:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 25 नवंबर (एपी) अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने देश भर के अमेरिकी वकीलों को वाणिज्यिक उड़ानों के दौरान हुए संघीय अपराधों के मामलों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है, क्योंकि संघीय अधिकारियों को यात्रियों के व्यवहार को लेकर बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही हैं।

गारलैंड ने बुधवार को एक ज्ञापन जारी कर इस बात पर जोर दिया कि न्याय मंत्रालय हिंसक व्यवहार करने वाले ऐसे यात्रियों पर मुकदमा चलाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो चालक दल के सदस्यों पर हमला करते हैं या अन्य यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं। संघीय कानून चालक दल के सदस्यों के साथ बदसलूकी करने, उन पर हमला करने या उन्हें धमकाने पर भी रोक लगाता है।

गारलैंड ने एक बयान में कहा कि ऐसे यात्री, कर्मचारियों के लिए खतरा हैं। ‘‘ वे उन्हें उनके आवश्यक कर्तव्यों का निर्वहन करने से रोकते हैं, जो सुरक्षित हवाई यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है। इसी तरह, जब कोई यात्री किसी अन्य यात्री के प्रति हिंसक व्यवहार करता है, तो इससे विमान में मौजूद सभी लोगों के लिए खतरा उत्पन्न होता है।’’

ज्ञापन में कहा गया कि संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) द्वारा संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) को ऐसी दर्जनों घटनाओं की जानकारी दी गई। ये जानकारी दोनों एजेंसियों के बीच “सूचना साझा करने की व्यवस्था” के तहत साझा की गईं। एफएए ने उड़ान के दौरान गड़बड़ी पैदा करने की कोशिशों की जांच की और वह उपद्रव करने वाले यात्रियों पर जुर्माना भी लगा सकती है।

एफएए ने महीने की शुरुआत में कहा था कि इस साल उसने यात्रियों के व्यवहार के संबंध में 950 जांच शुरू की हैं। यह आंकड़ा 1995 के बाद से सर्वाधिक है। 2016 से 2020 के बीच एजेंसी ने हर साल औसतन 136 जांच की थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात