लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी न्यायाधीश ने कैलिफोर्निया में बंदूकों पर प्रतिबंध को हटाया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 14:57 IST

Open in App

सैकरामेंटो (अमेरिका), पांच जून (एपी) एक संघीय न्यायाधीश ने बंदूकों पर कैलिफोर्निया में लगे तीन दशक पुराने प्रतिबंध को शुक्रवार को हटाते हुए कहा कि यह हथियार रखने के संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन करता है।

सैन डिएगो के यूएस डिस्ट्रिक्ट जज रोजर बेनिटेज ने आदेश में कहा कि सेना की शैली वाली गैरकानूनी राइफलों की सरकार की परिभाषा कैलिफोर्निया के कानून का पालन करने वाले लोगों को गैरकानूनी रूप से हथियार रखने से वंचित करती है जबकि अमेरिका के उच्चतम न्यायालय ने अन्य ज्यादातर राज्यों में हथियार रखने की अनुमति दी हुई है।

उन्होंने इस कानून को स्थायी रूप से रद्द करने का आदेश दिया लेकिन इस पर 30 दिनों की रोक लगा दी ताकि राज्य के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा को अपील करने का वक्त मिल सके।

गवर्नर गैविन न्यूसम ने इस फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘‘जन सुरक्षा और निर्दोष कैलिफोर्निया वासियों की जिंदगियों के लिए सीधा खतरा है।’’

कैलिफोर्निया में असॉल्ट हथियारों पर सबसे पहले 1989 में पाबंदी लगाई गई थी और तब से इसमें कई बार संशोधन किए गए।

राज्य के अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने दलील दी कि असॉल्ट हथियारों को कानून में अन्य आग्नेयास्त्रों के मुकाबले अधिक खतरनाक बताया गया है और इनका अपराधों, सामूहिक गोलीबारी तथा कानून प्रवर्तन के खिलाफ अधिक इस्तेमाल होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला