लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी न्यायाधीश ने भारतीय मूल की चिकित्सक के खिलाफ खतना के आरोप खारिज किए

By भाषा | Updated: September 29, 2021 16:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 29 सितंबर अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने बच्चियों का खतना करने की आरोपी भारतीय मूल की एक चिकित्सक के खिलाफ नए आरोप खारिज कर दिये हैं। मीडिया में आई खबरों में यह बताया गया है। माना जा रहा है कि अमेरिका में अपनी तरह का यह पहला मामला है।

‘द डेट्रॉयट न्यूज’ की खबर के मुताबिक डॉ. जुमना नागरवाला ने मिनेसोटा की सात वर्षीय दो बच्चियों का अवैध रूप से खतना करने के इरादे से यात्रा करने की साजिश रचने का आरोप खारिज करने का अनुरोध किया था। दोनों बच्चियों को मेट्रो डेट्रॉयट लाया गया था और अभियोजन ने इसे (खतना को) अवैध रूप से किया गया कार्य बताया था।

इसे अमेरिका में खतना का पहला मामला माना जा रहा है और यह मामला अप्रैल 2017 को सामने आया था, जब नागरवाला को गिरफ्तार किया गया और उस पर एक ऐसी साजिश करने का आरोप लगाया गया, जो 12 वर्षों तक चली।

न्यायाधीश बर्नार्ड फ्रेडमैन ने मामले में दायर चौथे अभियोग को खारिज करते हुए कहा कि यह एक प्रतिशोधी अभियोजन जैसा है।

नागरवाला पर डेट्रायट के उपनगरीय क्लिनिक में नौ बच्चियों का खतना करने का आरोप है। हालांकि, उन्होंने ऐसा कोई अपराध करने से इनकार किया है।

उन्होंने कहा है कि वह सिर्फ धार्मिक रिवाज निभा रही थीं। जिन लड़कियों का खतना किया गया वे इलिनॉय, मिशिगन और मिनेसोटा की थीं।

उनपर और तीन अन्य पर अप्रैल 2017 में संसद द्वारा पारित फीमेल जेनिटल म्यूटलैशन (एफजीएम- खतना) कानून के तहत आरोप लगाए गए थे।

न्यायाधीश फ्रेडमैन ने कानून को असंवैधानिक बताते हुए 2018 में उन आरोपों को खारिज कर दिया था। फ्रेडमैन ने फैसले में कहा था कि संसद के पास ऐसा संघीय कानून बनाने की शक्ति नहीं थी जो अमेरिका में बच्चियों के खतने को प्रतिबंधित कर सके।

अभियोजन ने मार्च 2021 में संघीय अधिकारियों के सामने गलत बयान देने और साक्ष्यों से छेड़छाड़ के आरोप जोड़े थे।

न्यायाधीश फ्रेडमैन ने लंबित मामले में हालिया बदलावों को “स्पष्ट रूप से अनुचित और प्रतिशोध का संकेत” करार देते हुए मंगलवार को जारी एक फैसले में आरोप खारिज करने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला