लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के पत्रकार संगठन ने म्यांमा में पत्रकारों की रिहाई की मांग की

By भाषा | Updated: March 7, 2021 08:44 IST

Open in App

इंडियानापोलिस, सात मार्च (एपी) म्यांमा में सैन्य तख्तापलट के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग करने के कारण गिरफ्तार किए गए एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकार थिन जॉ और पांच अन्य पत्रकारों की रिहाई की मांग करते हुए अमेरिका की ‘द सोसाइटी ऑफ प्रोफेशनल जर्नलिस्ट (एसपीजे)’ ने कहा कि अपना काम कर रहे पत्रकारों की गिरफ्तारी की घटनाओं से वह ‘‘हताश और परेशान’’ है।

देश के इस सबसे पुराने पत्रकार संगठन ने अमेरिका की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से भी हिरासत में लिए गए पत्रकारों पर लगे आरोपों को खारिज करने की मांग की। इसमें उन चार पत्रकारों का विशेषतौर पर जिक्र किया गया है, जिन्हें पिछले वर्ष हुए ‘ब्लैक लाइव्ज मैटर’ प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किया गया था।

इंडियानापोलिस के इस संगठन ने शुक्रवार को जारी वक्तव्य में कहा, ‘‘हम अमेरिका के सभी लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे उस अभियान से जुड़ें, जिसमें सरकारी अधिकारियों को यह बताया जाएगा कि ‘पत्रकारिता गुनाह नहीं है’।’’

थिन जॉ को 27 फरवरी को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सैन्य तख्तापलट के विरोध में आयोजित प्रदर्शन को कवर कर रहे थे। ‘एपी’ ने भी उनकी रिहाई की मांग की है। जॉ तथा अन्य पत्रकारों पर लोक व्यवस्था कानून का उल्लंघन करने का आरोप है तथा उन्हें तीन वर्ष तक की सजा हो सकती है।

एसपीजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष मैथ्यू हॉल ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘वे पत्रकार भी अन्य पत्रकारों की तरह ही अपना काम कर रहे थे। उन्हें इसके लिए सजा नहीं दी जानी चाहिए। ’’

समूह ने कहा कि वह इस बात से हैरान है कि अमेरिका में पत्रकारों को लोक सेवा करने के कारण लगातार आरोपों का सामना करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब