लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में छह जनवरी को कैपिटल के अंदर कुर्सी फेंकने वाले सीईओ को जेल

By भाषा | Updated: November 13, 2021 14:36 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 नवंबर (एपी) अमेरिका के उपनगरीय शिकागो में एक टेक कंपनी के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को छह जनवरी को हिंसा के दौरान कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) के अंदर कुर्सी फेंकने के बाद अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी और अब मामले में उन्हें शुक्रवार को 30 दिनों के कारावास की सजा सुनाई गई है।

यूएस डिस्ट्रिक्ट जज कार्ल निकोलस ने इलिनोइस में इनवर्नेस के ब्रैडली रुक्सटेल्स को क्षतिपूर्ति के रूप में 500 अमेरीकी डॉलर का भुगतान करने का भी आदेश दिया। रुक्सटेल्स ने पहले स्वीकार किया था कि उन्होंने कैपिटल पर हमला किया, पुलिस अधिकारियों की दिशा में कुर्सी फेंकी। हालांकि, उन्होंने दलील दी कि अधिकारियों को कुर्सी से टकराने का खतरा नहीं था। वहीं, अभियोजकों ने कहा कि रुक्सटेल्स के अनुचित व्यवहार ने कैपिटल में अराजकता में इजाफा किया।

घटना के बाद रुक्सटेल्स को कोगेन्सिया के सीईओ के पद से हटा दिया गया था। हिंसा के एक दिन बाद रुक्सटेल्स ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और शुक्रवार रात एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें छह जनवरी को अपने कार्यों के लिए खेद है, वह सजा को स्वीकार करते हैं और अपने जीवन के इस अध्याय को समाप्त करने के लिए तत्पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें