लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में स्पीकर पेलोसी को धमकी देने वाले को दो साल से अधिक की कैद

By भाषा | Updated: December 15, 2021 11:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 दिसंबर (एपी) अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी को गोली मार देने की धमकी देने वाले शख्स को दो साल और चार महीने की सजा सुनाई गयी है।

नॉर्थ कैरोलिना प्रांत का रहने वाला यह व्यक्ति वाशिंगटन में छह जनवरी 2021 को संसद में भीड़ के घुसने के दौरान हुए दंगे में शामिल होना चाहता था और बंदूकों के साथ वहां आया था। उसने पेलोसी को गोली मार देने की धमकी दी थी।

क्लीवलैंड मेरेडिथ जूनियर नामक इस व्यक्ति की छह जनवरी को वाशिंगटन में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रैली में भाग लेने की योजना थी, लेकिन वाहन खराब होने के कारण वह दंगा समाप्त होने के बाद ही वहां पहुंच सका।

क्लीवलैंड वाशिंगटन के एक होटल में ठहरा था और उसने अपने चाचा को एक संदेश भेजकर कहा था कि वह टेलीविजन प्रसारण के दौरान ही नैन्सी पेलोसी को गोली मारना चाहता है। उसके चाचा ने इसकी जानकारी अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी (एफबीआई) को दे दी।

अमेरिका की एक अदालत की न्यायाधीश एमी बर्मन जैक्सन ने उसे सजा सुनाई है। पिछले 11 महीने से जेल में बंद क्लीवलैंड (53 साल) ने सजा सुनाए जाने के बाद रोते हुए कहा कि घटना के दिन वह दंगे के बाद स्वयं पर नियंत्रण नहीं रख पाया। उसने अपनी गिरफ्तारी पर शर्मिन्दगी जाहिर की और पेलोसी से माफी मांगने की पेशकश की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा