लाइव न्यूज़ :

नई दिल्ली में किसानों के विरोध के मद्देनजर अमेरिका ने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:24 IST

Open in App

वाशिंगटन/ नयी दिल्ली, 21 जुलाई अमेरिका ने बुधवार को भारत में अपने नागरिकों के लिए एक सुरक्षा अलर्ट जारी किया, जिसमें उन्हें नई दिल्ली में किसानों के विरोध के मद्देनजर अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाने के साथ-साथ प्रमुख क्षेत्रों, भीड़ और प्रदर्शनों से बचने की सलाह दी गई है।

किसान यूनियन ने मंगलवार को कहा था कि संसद के मौजूदा मॉनसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर पर एक ‘किसान संसद’ का आयोजन करेंगे और 22 जुलाई से प्रतिदिन सिंघू बॉर्डर से 200 प्रदर्शनकारी वहां पहुंचेंगे।

दूतावास ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अमेरिकी दूतावास 21 और 22 जुलाई को किसानों द्वारा नई दिल्ली और उसके आसपास संभावित प्रदर्शनों की खबरों से अवगत है। पहले इस तरह के विरोध प्रदर्शनों में हिंसा हुई है।’’ इसमें कहा गया है कि दिल्ली और उसके आसपास सड़कों पर अधिक पुलिस, अतिरिक्त चौकियां और अज्ञात संख्या में प्रदर्शनकारी हो सकते हैं।

इसने उन्हें संसद सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों, भीड़, प्रदर्शनों से बचने, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करने और कानून प्रवर्तन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।

किसान नेताओं ने कहा है कि वे 22 जुलाई से मॉनसून सत्र समाप्त होने तक 'किसान संसद' आयोजित करेंगे और 200 प्रदर्शनकारी हर दिन जंतर-मंतर जाएंगे। संसद का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हुआ था और 13 अगस्त को संपन्न होगा।

गौरतलब है कि तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की किसान संगठनों की मांगों को उजागर करने के लिये 26 जनवरी को आयोजित ट्रैक्टर परेड राजधानी की सड़कों पर अराजक हो गई थी, क्योंकि हजारों प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिये थे, पुलिस से भिड़ गए थे और लाल किले की प्राचीर पर एक धार्मिक ध्वज लहराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना