लाइव न्यूज़ :

नेपाल को 15 लाख, भूटान को 500,000 कोविड-19 रोधी टीके भेज रहा है अमेरिका

By भाषा | Updated: July 10, 2021 08:32 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 10 जुलाई व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका कोविड-19 रोधी 15 लाख टीके नेपाल को और 500,000 टीके भूटान को भेज रहा है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘आज हम इंडोनेशिया को 30 लाख, नेपाल को 15 लाख, माल्डोवा को 500,000 और भूटान को 500,000 टीके भेज रहे हैं।’’

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम कुछ खास देशों को ही टीके नहीं दे रहे। हम लोगों की जान बचाने और महामारी से लड़ने के वैश्विक प्रयास में योगदान देने के लिए दुनियाभर में टीके मुहैया करा रहे हैं।’’

साकी ने कहा कि इन खेपों के साथ अकेले इस सप्ताह अमेरिका ने ग्वाटेमाला, उरुग्वे, पराग्वे, बोलिविया, अफगानिस्तान और वियतनाम समेत कई देशों को करीब 1.5 करोड़ टीके भेजे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया को टीके देने के अलावा अमेरिका कोविड-19 से निपटने में उसकी मदद करने की भी योजना बना रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह बताना चाहूंगी कि अमेरिका महामारी से लड़ने में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला देश है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया है कि यहां से हम और आगे बढ़ेंगे तथा हम दुनियाभर और अमेरिका में विनिर्माण की क्षमता पैदा करने पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब