लाइव न्यूज़ :

अमेरिका कोविड-19 टीके की अतिरिक्त खेप के लिए दवा कंपनियों से कर रहा बातचीत

By भाषा | Updated: December 17, 2020 10:44 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 दिसंबर (एपी) अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि अग्रणी दवा कंपनी फाइजर के कोविड-19 टीके की अतिरिक्त खेप के लिए वह लगातार बातचीत कर रहे हैं।

स्वास्थ्य और मानव सेवा मंत्री एलेक्स अजर और विशेष सलाहकार डॉ. मोन्सेफ सलाओई ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि फाइजर ने टीका आपूर्ति के लिए समय सीमा नहीं बतायी है, यही ‘‘मूल मुद्दा’’ है।

कंपनी की तरफ से इस पर कोई बयान नहीं आया है। कंपनी के सीईओ एल्बर्ट बौरला ने इस सप्ताह ‘सीएनएन’ को बताया था कि वह संघीय ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ के जरिए टीके की अतिरिक्त खेप की आपूर्ति के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कोरोना वायरस के टीके के निर्माण में तेजी लाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गयी थी।

टीके की अतिरिक्त खेप को अग्रिम तौर पर सुरक्षित कराने का मौका गंवाने संबंधी खबरों के बाद डेमोक्रेट सांसदों ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की आलोचना की थी।

वाशिंगटन के पेट्टी मूरी और ओरेगन के रॉन वेडेन की अगुवाई में कुछ सांसदों के एक समूह ने पिछले सप्ताह कहा था, ‘‘देश के लिए कोविड-19 टीके की अतिरिक्त खेप की व्यवस्था करने में ढिलाई बरते जाने से हम चिंतित है। इससे देश में और लोगों की जान जाएगी और तबाही होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रंप प्रशासन की यह एक और नाकामी को दिखाता है कि उसने राष्ट्रीय स्तर पर टीके की अतिरिक्त खेप की व्यवस्था को लेकर ढिलाई बरती। इससे टीकाकरण और महामारी खत्म करने के अभियान को धक्का लग सकता है। ’’

हालांकि, सांसदों की चिंताओं पर अजर ने कहा कि कुछ और टीका निर्माताओं के साथ अनुबंध किया गया है जिससे अगले साल के मध्य तक अमेरिका के सभी लोगों के लिए टीके की पर्याप्त खुराक उपलब्ध होगी। दवा कंपनी मॉडर्ना का आवेदन औषधि नियामक के पास मंजूरी के लिए लंबित है तथा कुछ अन्य कंपनियां भी परीक्षण कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!