लाइव न्यूज़ :

ईरान से तनाव: अमेरिका की चेतावनी, फारस की खाड़ी के ऊपर से गुजरने वाले विमानों को खतरा

By भाषा | Updated: May 18, 2019 18:49 IST

कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में तैनात अमेरिकी राजनयिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के ऊपर से गुजरने वाली सभी वाणिज्यिक उड़ानों को बढ़ी हुई सैन्य गतिविधियों और राजनीतिक तनाव से अवगत रहने की जरूरत है। 

Open in App
ठळक मुद्देलॉयड ऑफ लंदन ने भी क्षेत्र में समुद्री नौवहन के लिए बढ़े खतरे की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि संयुक्त अरब अमीरात तट के पास तेल के चार टैंकरों को निशाना बनाया गया है।

अमेरिकी राजनयिकों ने शनिवार को चेतावनी दी कि फारस की खाड़ी के ऊपर से गुजरने वाली वाणिज्यिक उड़ानों को जोखिम का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उसके (अमेरिका) और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राजनयिकों ने यह चेतावनी देते हुए उस जोखिम का जिक्र किया है जो मौजूदा तनाव से क्षेत्र के वैश्विक वायु यातायात के समक्ष पेश आ रहा है।

लॉयड ऑफ लंदन ने भी क्षेत्र में समुद्री नौवहन के लिए बढ़े खतरे की चेतावनी दी है। इस बीच, अधिकारियों ने आरोप लगाया है कि संयुक्त अरब अमीरात तट के पास तेल के चार टैंकरों को निशाना बनाया गया है और यमन में ईरान से जुड़े विद्रोहियों ने एक अहम सऊदी तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला करने की जिम्मेदारी ली है।

कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात में तैनात अमेरिकी राजनयिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के ऊपर से गुजरने वाली सभी वाणिज्यिक उड़ानों को बढ़ी हुई सैन्य गतिविधियों और राजनीतिक तनाव से अवगत रहने की जरूरत है। 

टॅग्स :अमेरिकाईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?