लाइव न्यूज़ :

विएना में राजनयिकों के बीच स्वास्थ्य घटनाओं की जांच कर रहा है अमेरिका

By भाषा | Updated: July 17, 2021 10:26 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 जुलाई (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन ऑस्ट्रिया के विएना में अमेरिकी राजनयिकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों के हाल में रहस्यमयी तरीके से बीमार पड़ने की घटनाओं की जांच कर रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बीमारी के कुछ लक्षण तो वैसे ही हैं जैसे 2016 और 2017 में क्यूबा के हवाना में अमेरिकी राजनयिकों और जासूसों में पाए गए थे जिसके लिए अभी तक कोई ठोस वजह पता नहीं चल पायी है। उन्होंने बताया कि विदेश विभाग तथा पेंटागन और सीआईए समेत अन्य विभागों के चिकित्सा दल 20 से अधिक मामलों की जांच कर रहे हैं।

विदेश विभाग ने कहा, ‘‘अमेरिकी सरकार में हमारे साझेदारों के समन्वय से हम अमेरिकी दूतावास के विएना समुदाय के बीच संभावित अस्पष्ट स्वास्थ्य घटनाओं की खबरों की सख्ती से जांच कर रहे हैं।’’

कुछ लोगों का मानना है कि ये अस्पष्ट चोटें माइक्रोवेव या रेडियो वेव हथियारों से हुए हमलों का नतीजा हैं जिनमें मस्तिष्क को पहुंचा नुकसान भी शामिल हैं। हालांकि वर्षों के अध्ययन के बावजूद इस पर सहमति नहीं बनी है कि इन घटनाओं के पीछे की वजह क्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, बाकी को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब