लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के संक्रामक रोग विशेषज्ञ ने कहा- बाइडन, ट्रंप को टीकाकरण करवा लेना चाहिए

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:59 IST

Open in App

वाशिंगटन, 15 दिसंबर (एपी) अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फॉसी ने कहा है कि नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नव निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को जितनी जल्दी हो, टीकाकरण करा लेना चाहिए ।

‘एबीसी’ चैनल के ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ कार्यक्रम में मंगलवार को फॉसी ने कहा, ‘‘सुरक्षा कारणों के लिहार से मेरा दृढ़ता से मानना है कि जितनी जल्दी हो हमें टीकाकरण कराना चाहिए।’’

फॉसी ने कहा कि वह चाहेंगे कि बाइडन ‘‘जनवरी में राष्ट्रपति पद संभालने के पहले पूरी तरह सुरक्षित हो जाएं।’’

फॉसी ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में वायरस के लिए एंटीबॉडी काम कर रही होगी, जिससे अगले कुछ महीनों तक उनकी सुरक्षा हो सकेगी। राष्ट्रपति को भी पूरी तरह आश्वस्त हो जाने के लिए टीका लगवा लेना चाहिए। ट्रंप अक्टूबर में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

फॉसी ने कहा कि उपराष्ट्रपति माइक पेंस को भी टीकाकरण करवा लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम सब चाहते हैं कि देश के बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हो जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना