लाइव न्यूज़ :

‘यूएस-इंडिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फाउंडेशन’ ने कोविड-19 से प्रभावित भारत के लिए 12 लाख डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: June 3, 2021 09:16 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, तीन जून भारत में कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों में मदद देने के उद्देश्य से ‘यूएस-इंडिया चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फाउंडेशन’ ने 12 लाख डॉलर से अधिक की राशि जुटाई और करीब 120 वेंटिलेटर तथा 1,000 ऑक्सीजन सांद्रक भारत भेजे हैं।

इन चिकित्सा उपकरणों को जल्द से जल्द भारत पहुंचाने में संगठन की मदद ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ ने की। बुधवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, कुछ उपकरण तो भारत के अस्पतालों में पहुंच भी चुके हैं और उनका इस्तेमाल भी शुरू हो गया है।

इसमें बताया गया कि ये उपकरण रेड क्रॉस के साथ-साथ हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पंजाब तथा तमिलनाडु के अस्पतालों में भेजे गए हैं।

भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेता अशोक मागो ने कहा, ‘‘भारत में विनाशकारी हालात बने हुए हैं लेकिन वहां के लोग इनका सामना करने में सक्षम हैं। हम सभी की मदद से वे अच्छे दिन भी देखेंगे। अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस महामारी को काबू में करने के लिए भारत में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हाथ मिला रहा है और आवश्यक चिकित्सा उपकरण भेज रहा है।’’

‘बायोवर्ल्ड मर्चेंडाइजिंग’ के सीईओ राज मलिक ने 100 ऑक्सीजन सांद्रक दान दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हममें से कई ऐसे लोगों को जानते हैं जो निजी तौर पर इस महामारी से प्रभावित हुए, कई इसका शिकार बने और हम हर तरीके से, हर संभव मदद करना चाहते हैं।’’

‘यूएस-इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के अध्यक्ष नील गोनुगुंटला ने एक वक्तव्य में कहा कि टेक्सास का भारतीय-अमेरिकी समुदाय भारत के लिए प्रार्थना कर रहा है कि वह इस संकट से जल्द से जल्द उबर जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?