लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत को अफ्रीकी स्वाइन फीवर से प्रभावित देशों की सूची में शामिल किया

By भाषा | Updated: March 26, 2021 11:03 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 मार्च अमेरिका ने अधिसूचित किया है कि भारत को अफ्रीकी स्वाइन फीवर से प्रभावित देशों की सूची में शामिल किया गया है, इसके साथ ही अब देश से पोर्क और पोर्क उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध लग गया है।

बृहस्पतिवार को जारी एक संघीय अधिसूचना में, अमेरिका के कृषि पशु और वनस्पति स्वास्थ्य निरीक्षण सेवा (एपीएचआईएस) विभाग ने कहा कि भारत को उन क्षेत्रों की सूची में शामिल किया गया है, जिसे हम अफ्रीकी स्वाइन फीवर (एएसएफ) से प्रभावित मानते हैं।

एएसएफ जंगली और घरेलू सुअर में होने वाला एक अत्यधिक संक्रामक रोग है। यह सुअरों में तेजी से फैल सकता है।

कृषि विभाग (यूएसडीए) ने कहा, “हमने 13 मई, 2020 को यह कार्रवाई की थी जब बीमारी की पुष्टि हुई थी और अब वे नोटिस जारी कर रहे हैं। भारत से पोर्क और पोर्क उत्पाद, जिनमें केसिंग भी शामिल है, अमेरिका में एएसएफ फैलने के जोखिम को कम करने के लिए निर्धारित किए गए एपीएचआईएस आयात प्रतिबंध के अधीन हैं।’’

विभाग ने कहा कि पिछले साल नौ मई को भारत के पशु चिकित्सा अधिकारियों ने एपीएचआईएस को देश में एएसएफ के होने की सूचना दी थी।

यूएसडीए ने कहा, “इसलिए, इस प्रकोप को रोकने के लिए, 13 मई, 2020 को, एपीएचआईएस ने भारत को उन क्षेत्रों की सूची में शामिल किया जहां एएसएफ मौजूद है या ऐसा माना जाता है कि उसके होने की आशंका है। यह नोटिस एक आधिकारिक रिकॉर्ड और उस कार्रवाई की सार्वजनिक अधिसूचना के रूप में कार्य करता है।”

भारत का 2020 में पोर्क और संबंधित उत्पादों का अमेरिका में निर्यात 5,00,000 अमेरिकी डॉलर का था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल