लाइव न्यूज़ :

अमेरिका म्यांमा पर नये प्रतिबंध लगा रहा है: ब्लिंकन

By भाषा | Updated: December 15, 2021 12:53 IST

Open in App

कुआलांलपुर, 15 दिसंबर (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि फरवरी में तख्तापलट की वजह से बाधित हुई लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करने के उद्देश्य से देश के सैन्य नेताओं पर दबाव बनाने के लिए बाइडन प्रशासन म्यांमा पर कड़े नए प्रतिबंध लगा रहा है।

ब्लिंकन ने कहा कि तख्तापलट के बाद से 10 महीनों में म्यांमा में स्थिति ‘‘बदतर’’ हो गई है, जिसमें व्यापक पैमाने पर गिरफ्तारियां और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन म्यांमा की रोहिंग्या मुस्लिम आबादी के खिलाफ चल रहे दमन को ‘‘नरसंहार’’ के तौर पर देख रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आने वाले हफ्तों और महीनों में यह देखना बहुत महत्वपूर्ण होगा कि हम व्यक्तिगत रूप से, सामूहिक रूप से देश को लोकतांत्रिक रास्ते पर वापस लाने के उद्देश्य से शासन पर दबाव बनाने के वास्ते क्या अतिरिक्त कदम और कदम उठा सकते हैं।’’

ब्लिंकन ने बुधवार को मलेशिया में यह टिप्पणी की। वह दक्षिण पूर्व एशिया की तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मलेशिया के दौरे पर हैं।

ब्लिंकन से विशेष रूप से म्यांमा में सरकार द्वारा संचालित तेल और गैस क्षेत्र पर संभावित प्रतिबंधों के बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में इस संभावना का उल्लेख नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल