लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने म्यांमा के अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

By भाषा | Updated: July 2, 2021 23:02 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो जुलाई (एपी) अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन ने म्यामां में तख्तापलट के बाद लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सरकार की कार्रवाई के कारण शुक्रवार को 22 वरिष्ठ अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों पर पाबंदी लगा दी।

अमेरिकी सरकार ने म्यांमा सेना के सात सदस्यों और उनके परिवार के 15 सदस्यों पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है। म्यांमा में फरवरी में तख्तापलट और देश में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के जवाब में अमेरिका ने यह पाबंदी लगायी है। इसके अलावा ईरान के तीन अधिकारियों पर पूर्व में लगायी गयी पाबंदी हटा ली गयी।

अमेरिका के राजकोष विभाग ने कहा कि सेना द्वारा लोकतंत्र का दमन और बर्मा (म्यांमा) के लोगों के खिलाफ क्रूर हिंसा का अभियान अस्वीकार्य है। बयान में कहा गया कि अमेरिका म्यांमा की सेना के खिलाफ जुर्माना लगाना जारी रखेगा। म्यांमा के सूचना मंत्री चिट नेंग, श्रम मंत्री, सामाजिक कल्याण मंत्री समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों के खिलाफ पाबंदी लगायी गयी है। अमेरिकी अधिकारी क्षेत्र में इन अधिकारियों की संपत्ति पर रोक लग जाएगी और अमेरिकी लोग इनके साथ किसी तरह का कारोबार नहीं कर पाएंगे।

विभाग ने ईरान के तीन अधिकारियों पर पाबंदी हटाने पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया लेकिन अधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी इस तरह के कदम उठाए गए थे। पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान के बहजाद डेनियल फर्दोस, बहजाद डेनियल फर्दोस और मोहम्द रेजा देजाफुलियन पर पाबंदी लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना