लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने ईरान के जहाज नेटवर्क पर प्रतिबंध लगाए, भारत की कंपनी पर भी लगी पाबंदी

By भाषा | Updated: September 5, 2019 06:51 IST

ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका उस पर से दबाव कम नहीं करता तो वह परमाणु समझौते के तहत की गईं अपनी प्रतिबद्धताओं में और कटौती कर सकता है। ईरान की चेतावनी के कुछ ही समय बाद अमेरिका ने 16 कंपनियों, 10 लोगों और 11 जहाजों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया।

Open in App

अमेरिका ने बुधवार को ईरान के एक जहाज नेटवर्क पर यह कहते हुए प्रतिबंध लगा दिये कि इसने सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को फायदा पहुंचाने के लिये लाखों बैरल तेल बेचा। अमेरिका का कहना है कि इस नेटवर्क का संचालन ईरान रिवॉल्यूशनरी गार्ड कर रहा था।

ईरान ने चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका उस पर से दबाव कम नहीं करता तो वह परमाणु समझौते के तहत की गईं अपनी प्रतिबद्धताओं में और कटौती कर सकता है। ईरान की चेतावनी के कुछ ही समय बाद अमेरिका ने 16 कंपनियों, 10 लोगों और 11 जहाजों पर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया।

अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने कहा कि विदेशी अभियानों के लिये जिम्मेदार रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स की एक ईकाई 'कुद्स फोर्स' ने कच्चे तेल के माध्यम से असद और उनके लेबनानी सहयोगी हिजबुल्ला का समर्थन किया।

जिन संस्थाओं को नए प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है, उनमें अमेरिका के सहयोगी भारत में स्थित मेहदी समूह और इसके निदेशक अली ज़हीर मेहदी शामिल हैं। अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कहा है कि उन्होंने ईरानी तेल के लिए जहाजों का प्रबंधन किया था।

टॅग्स :अमेरिकासंयुक्त राष्ट्रईरानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल