लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको की सीमा पर अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने जुलाई में सर्वाधिक संख्या में बच्चों को रोका

By भाषा | Updated: August 3, 2021 08:55 IST

Open in App

सैन डिएगो (अमेरिका), तीन अगस्त (एपी) मेक्सिको की सीमा पर अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों द्वारा पकड़े गए अकेले यात्रा करने वाले बच्चों की संख्या जुलाई के महीने में अब तक की संभवत: सर्वाधिक संख्या है और सीमा पर परिवारों के साथ पहुंचे लोगों की संख्या भी संभवत: दूसरी सर्वाधिक संख्या है। अमेरिका के एक अधिकारी ने शुरुआती सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

जून से संख्या में तेज वृद्धि चौंकाने वाली है, क्योंकि आमतौर पर बेहद गर्मी के इस मौसम में सीमा पार से आने वाले लोगों की संख्या कम हो जाती है। गृह सुरक्षा विभाग में सीमा और आव्रजन नीति के सहायक सचिव डेविड शाहौलियन ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी अधिकारियों ने जुलाई में 19,000 से अधिक बच्चों को पकड़ा, जो मार्च में पिछले उच्च स्तर 18,877 से अधिक था। जून में ऐसे बच्चों की संख्या 15,253 थी।

शाहौलियन ने बताया कि जुलाई के दौरान परिवारों के साथ आने वाले लोगों की संख्या लगभग 80,000 होने की संभावना है। मई 2019 में ऐसे लोगों की संख्या 88,857 थी, जो सर्वकालिक उच्च स्तर है। वहीं, जून में यह संख्या 55,805 से अधिक रही। अमेरिकी अधिकारियों ने जुलाई में सीमा पर लगभग 2,10,000 बार प्रवासियों को रोका, जो 20 साल से अधिक समय में सर्वाधिक संख्या है। उन्होंने जून में 1,88,829 बार प्रवासियों को रोका।

आव्रजकों के हिमायती समूहों द्वारा सीमा पर परिवारों को हटाने संबंधी सरकार के अधिकार को समाप्त करने की कानूनी लड़ाई फिर से शुरू करने के बाद अदालत में दिए गए सरकारी जवाब में इन आंकड़ों का खुलासा हुआ है। सरकार कोविड-19 से निपटने के उद्देश्य से आव्रजकों को रोकने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब