लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने तिब्बत पर द्विदलीय प्रस्ताव पारित किया

By भाषा | Updated: November 19, 2020 10:18 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 19 नवंबर अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने एक स्वायत्त तिब्बत के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को मान्यता देने तथा संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए द्विदलीय प्रस्ताव पारित किया है।

प्रस्ताव में तिब्बत और तिब्बत के लोगों की वास्तविक स्वायत्तता और 14वें दलाई लामा द्वारा वैश्विक शांति, सद्भाव और तालमेल को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों के महत्व को मान्यता दी गई है।

ध्वनी मत से पारित इस प्रस्ताव में निर्धारित गया है किया कि यह अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक या कैपिटल विजिटर सेंटर में टेलीकांफ्रेंस प्रसारण के माध्यम से द्विदलीय, द्विसदनीय सभा बुलाना या कांग्रेस के सदस्यों और दलाई लामा के बीच चर्चा के लिए फायदेमंद होगा।

इसमें यह भी कहा गया है कि तिब्बत के लोगों के मानवाधिकारों और स्वतंत्रता एवं उनके विशिष्ट धार्मिक, सांस्कृतिक, भाषाई और राष्ट्रीय पहचान के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त करने की उनकी आकांक्षाओं को द्विदलीय कांग्रेस का भरपूर समर्थन है।

प्रस्ताव में कहा गया कि दुनिया के 40 से अधिक देशों में 60,00,000 से अधिक तिब्बती हैं।

कांग्रेस के सदस्य टेड योहो ने कहा, "यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि सदन ने तिब्बत की वास्तविक स्वायत्तता एवं दलाई लामा के काम को मान्यता देने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। अमेरिका ने तिब्बत के लोगों को उत्पीड़न से मुक्त करने के लिए सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना