लाइव न्यूज़ :

महिला सांसद जहां चाहें वहां जा सकती हैं, लेकिन उन्हें यहां रहना है, तो देश से प्यार करना होगाः ट्रम्प

By भाषा | Updated: July 17, 2019 12:56 IST

ट्रम्प ने कहा कि यह खतरनाक है जब लोग देश के बारे में ‘‘बुरा’’ बोलते हैं। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में अपनी कैबिनेट की बैठक के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मेरी राय है कि वे (चार महिला कांग्रेसी) हमारे देश से नफरत करती हैं और यह अच्छा नहीं है। यह स्वीकार्य नहीं है।’’

Open in App
ठळक मुद्देयह उनके ऊपर है। वे जहां चाहें वहां जा सकती हैं या वे रह सकती हैं। लेकिन उन्हें हमारे देश से प्यार करना चाहिए।डेमोक्रेट्स ने इसे नस्लीय टिप्पणी करार दिया है, हालांकि ट्रम्प और व्हाइट हाउस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

अमेरिका की चार महिला सांसदों पर देश से नफरत करने का आरोप लगाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वे जहां जाना चाहें वहां जा सकती हैं, लेकिन उन्हें यहां रहना है, तो देश से प्यार करना होगा।

ट्रम्प ने कहा कि यह खतरनाक है जब लोग देश के बारे में ‘‘बुरा’’ बोलते हैं। ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में अपनी कैबिनेट की बैठक के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह मेरी राय है कि वे (चार महिला कांग्रेसी) हमारे देश से नफरत करती हैं और यह अच्छा नहीं है। यह स्वीकार्य नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनके ऊपर है। वे जहां चाहें वहां जा सकती हैं या वे रह सकती हैं। लेकिन उन्हें हमारे देश से प्यार करना चाहिए। उन्हें हमारे देश से नफरत नहीं करनी चाहिए।’’ डेमोक्रेटिक पार्टी की चार प्रगतिशील महिलाओं- एलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कोरटेज, इल्हान उमर, राशिदा तलाइब और अयाना प्रेसली के खिलाफ की गई उनकी टिप्पणियों की आलोचना के बीच उनकी यह प्रतिक्रिया आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें अमेरिका से नफरत है, तो उन्हें यहां से चले जाना चाहिए।

डेमोक्रेट्स ने इसे नस्लीय टिप्पणी करार दिया है, हालांकि ट्रम्प और व्हाइट हाउस ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने कहा, ‘‘आप देखिए कि उन्होंने क्या कहा है। मेरे पास अभी वे क्लिप मौजूद हैं। हमारे देश के बारे में, इजराइल के बारे में उन्होंने कितना घृणित और खतरनाक बयान दिया है। यह उनपर है कि वे क्या चाहती हैं। वे यहां से जा सकती हैं या रह सकती हैं, लेकिन उन्हें हमारे देश से प्यार करना चाहिए और उन्हें हमारे देश की भलाई के लिए काम करना चाहिए।’’

रिपब्लिकन नेतृत्व ने ट्रम्प का मजबूती से बचाव किया है और कहा कि ट्रम्प नस्लवादी नहीं हैं। सीनेट मेजरिटी लीडर मिच मैककोनेल ने कैपिटल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस बात पर आम सहमति है कि राजनीतिक बयानबाजी को वास्तव में राजनीतिक गलियारों में जरुरत से ज्यादा तूल दिया गया है।’’

इस बीच, हाउस मेजरिटी लीडर स्टोनी होयर ने कहा कि ट्रम्प की टिप्पणी नस्लवादी है और राष्ट्र के मूल्यों के खिलाफ है। होयर ने कहा, ‘‘हमारी विविधता हमें मजबूत बनाती है। राष्ट्रपति ऐसा नहीं कर सकते हैं और इसे बदल नहीं सकते हैं। हम अमेरिकी राष्ट्रपति की नस्लवादी टिप्पणी की निंदा करते हैं।’’ सीनेट माइनॉरिटी लीडर चक शूमर ने कहा कि ट्रम्प ने जो किया वह ‘‘घृणित’’ है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल