लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी अस्पताल ने कोविड-19 संबंधी चिकित्सा उपकरण भारत को दिए

By भाषा | Updated: July 24, 2021 08:46 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 24 जुलाई अमेरिका के मेरीलैंड के एक अस्पताल ने भारत को कोविड-19 राहत के तौर पर निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट और दो ‘कन्टिन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर थेरेपी’ (सीपीएपी) मशीनें दान की हैं। एक भारतीय-अमेरिकी गैर-लाभकारी संस्था ने यह जानकारी दी।

सेवा इंटरनेशनल को मेरीलैंड में हाल में एक कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा उपकरणों की ये खेप मिली। शुक्रवार को मीडिया में जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस खेप में एन-95 के समान मास्क, फेस शील्ड, दस्ताने, चश्मे और पूरी लंबाई वाले पीपीई किट शामिल हैं।

बयान के अनुसार कार्यक्रम के ठीक बाद दान की गई सामग्री को मैरीलैंड के हयात्सविले से सेवा इंटरनेशनल के अटलांटा, जॉर्जिया स्थित गोदामों में सात ट्रकों में भेजा गया था। कार्यक्रम में मौजूद सेवा इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर श्री श्रीनाथ ने कहा, ‘‘यह अमेरिका में किसी अस्पताल से सेवा को चिकित्सा साजोसामान का मिला सबसे बड़ा अनुदान है। सेवा पीपीई किट को त्रिनिदाद और टोबैगो और दक्षिण अमेरिका के कुछ देशों में भेज रहा है जो कोविड-19 की दूसरी लहर का सामना कर रहे हैं। सीपीएपी मशीनें भारत भेजी जाएंगी।”

भारतवंशी-अमेरिकी समुदाय के नेता और यहां ‘जॉर्ज टाउन मेडिकल सेंटर’ में बाल हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ शिव सुब्रमण्यम ने कहा कि ये पीपीई किट रोगियों के साथ-साथ चिकित्सकों, पुलिस अधिकारियों, दमकल कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों जैसे अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को कोविड​​-19 से सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेंगे। डॉ सुब्रमण्यम ने मेडस्टार और सेवा इंटरनेशनल के बीच संपर्क का काम किया।

सेवा इंटरनेशनल की ओर से पीपीई किट प्राप्त करने वाली डॉ अनीता रॉय ने मेडस्टार को इस दान के लिए धन्यवाद दिया। भारत सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना वायरस से 4,19,470 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 3,12,93,062 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक