लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के अफगान सहयोगियों को कुवैत में बसाने के लिए कर रहे कूटनीतिक वार्ता : ब्लिंकन

By भाषा | Updated: July 29, 2021 20:37 IST

Open in App

दुबई, 29 जुलाई (एपी) अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कुवैत और अन्य देशों के साथ वाशिंगटन इस बारे में बातचीत कर रहा है कि क्या वे अफगानिस्तान में अमेरिकी युद्ध का समर्थन करने वाले अफगानों को अपने यहां रख सकते हैं क्योंकि युद्धग्रस्त देश में रहने पर वे तालिबान के हमले का सामना कर सकते हैं।

तेल संपन्न देश कुवैत की यात्रा के दौरान ब्लिंकन ने हालांकि इस बारे में किसी समझौते की घोषणा नहीं की और न ही प्रक्रिया के बारे में अहम ब्योरे का खुलासा किया जैसे कि वहां रखे जाने के लिए कौन से लोग योग्य होंगे या उन्हें कहां रखा जाएगा।

अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी पूरी होने पर बाइडन प्रशासन अफगान वार्ताकारों, चालकों और दो दशक लंबे चले युद्ध में अमेरिकी बलों की मदद करनेवाले अन्य लोगों को शीघ्रता से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए भारी दबाव का सामना कर रहा है। वे लोग अब तालिबान की बदले की कार्रवाई के खतरे का सामना कर रहे हैं।

ब्लिंकन ने अपने कुवैती समकक्ष के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका उन लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है जिन्होंने पिछले 20 साल के दौरान अफगानिस्तान में हमारी मदद की। हम इस प्रक्रिया में तत्परता से जुटे हुए हैं और उन बहादुर अफगानों तथा उनके परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की योजना पर काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा