लाइव न्यूज़ :

ISIS चीफ बगदादी पर अमेरिका ने बोला धावा, ट्रंप का ट्वीट- अभी अभी कुछ बड़ा हुआ है!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 27, 2019 09:55 IST

अमेरिका ने ISIS चीफ अबु बकर अल बगदादी पर निशाना साधते हुए सीरिया में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि अभी-अभी कुछ बड़ा हुआ है। 

Open in App

अमेरिका ने ISIS चीफ अबु बकर अल बगदादी पर निशाना साधते हुए सीरिया में एक बड़ा ऑपरेशन चलाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि अभी-अभी कुछ बड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि कुर्दों पर तुर्की ने हमला कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अराजकता का फायदा उठाते हुए ISIS ने सीरिया के कई जेल शिविरों पर कब्जा कर लिया है।

कुर्दिश सेना जो अल-होल शिविर की रखवाली कर रही थी, उसे तुर्की ने हमलों के जरिए हटा दिया। तुर्की के हमले ने आईएसआईएस को दोबारा पनपने का मौका दे दिया है। सीरिया में 100 से अधिक जिहादी पहले ही भाग गए थे।

सीरिया में तुर्की द्वारा किये गये हमले के बाद पैदा हुई अव्यवस्था के बीच वहां से इस्लामिक स्टेट संगठन के 100 से अधिक कैदी फरार हो गये हैं। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीरिया पर विदेश विभाग के दूत जेम्स जेफरी ने कैदियों के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी संसद की विदेश मामलों की समिति से कहा, ‘‘हम कह सकते हैं कि यह संख्या (आईएस के फरार कैदियों की) अब बढ़ कर 100 हो गई है। हम नहीं जानते कि वे कहां हैं। ’’

उन्होंने कहा कि कुर्द लड़ाके अब भी आतंकी समूहों से कैदियों की पहरेदारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि सीरिया से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद तुर्की ने वहां एक सैन्य अभियान चलाया है।

टॅग्स :अमेरिकासीरियाडोनाल्ड ट्रंपआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल