लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन में भारतीय-अमेरिकियों के साथ शामिल हुए पूर्व सैन्य कर्मी

By भाषा | Updated: December 9, 2019 09:12 IST

Open in App

अमेरिका के पूर्व सैन्य कर्मियों ने कश्मीरी समुदाय और भारतीय अमेरिकियों के साथ मिलकर पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों को समर्थन देने के खिलाफ वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘पाकिस्तान तालिबान है’, ‘पाकिस्तानी एक आतंकवादी देश है’ और ‘(ओसामा) बिन लादेन कहां था’ जैसे नारे लगाए और मांग की कि पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित किया जाए।

पूर्व सैन्यकर्मी डेविड डीनस्टैग ने कहा, ‘‘मैं अमेरिका में भारत की भूमिका के बारे में जागरुकता फैलाने आया हूं। पाकिस्तान तालिबान का समर्थन करके अमेरिकी बेटों और बेटियों को मार रहा है और यह अकसर अमेरिकी करदाताओं के धन से किया जाता है। करदाताओं को इसकी जानकारी भी नहीं है।’’

भारतीय अमेरिकी प्रदर्शनकारी मंगा अनंततमुला ने कहा, ‘‘हम सब जानते हैं कि पाकिस्तान आतंकवाद को कैसे पाल पोस रहा है। दुनिया को कश्मीर के नरसंहार के बारे में नहीं पता। पाकिस्तान 25000 से अधिक कश्मीरी हिंदुओं की हत्या का जिम्मेदार है।’’

कांग्रेशनल डिस्ट्रिक्ट वर्जीनिया से कांग्रेस (संसद) का चुनाव लड़ रहीं एलिसिया एंड्रयूज भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि उन लोगों के ‘‘पीछे खड़ा होना’’ महत्वपूर्ण है जिन्हें आतंकवादी संगठन लगातार निशाना बना रहे हैं। ‘‘हम उस देश को नजरअंदाज नहीं कर सकते’’ जो इतने आतंकवादी समूहों को समर्थन दे रहा है।

जम्मू-कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के खिलाफ हुई ज्यादती का शिकार हुई मिथिला ने कहा कि धारा 370 के प्रावधानों को हटाया जाना समुदाय के लिए उम्मीद की किरण है। रैली के आयोजक एवं ‘वैश्विक कश्मीरी पंडित समुदाय’ के वाशिंगटन, डीसी समन्वयक मोहन सप्रु ने बताया कि विभिन्न समुदायों एवं पृष्ठभूमियों के प्रदर्शनकारी भारत, अफगानिस्तान और कुछ पश्चिमी देशों में आतंकवाद को बढ़ावा देने की पाकिस्तान की नीति की कड़ी निंदा करने और अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए एकत्र हुए। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल