लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : नॉर्थ कैरोलिना में क्यूवीसी वितरण केंद्र को आग से नुकसान

By भाषा | Updated: December 19, 2021 13:24 IST

Open in App

रॉकी माउंट (अमेरिका), 19 दिसंबर (एपी) अमेरिाक के नॉर्थ कैरोलिना में क्यूवीसी होम-शॉपिंग टेलीविजन नेटवर्क के वितरण केंद्र में आग लग गई, जिससे वितरण केंद्र को काफी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘द न्यूज एंड ऑब्जर्वर’ ने बताया कि रॉकी माउंट के पास कंपनी के केंद्र में शनिवार को दमकल की लगभग 30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम किया। हालांकि, तत्काल किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

एजकॉम्बे काउंटी के प्रबंधक एरिक इवांस के अनुसार, केंद्र के सभी कर्मचारी सुरक्षित प्रतीत होते हैं। इवांस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘घटना के समय वहां कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, वे भवन का जायजा लेने के बाद ही मूल्यांकन करने में सक्षम होंगे।’’

इवांस ने बताया कि 12 लाख वर्ग फुट (365,000 वर्ग मीटर) में फैले केंद्र का ‘‘मुख्य हिस्सा’’ नष्ट हो गया लगता है। इवांस के अनुसार, आग के कारणों की जांच की जा रही है।

क्यूवीसी ने शनिवार को आग लगने की घटना के बारे में ट्वीट के जरिए एक बयान में कहा, ‘‘हम वर्तमान में अपनी टीम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम इस घटना के पूर्ण प्रभाव को समझने का प्रयास कर रहे हैं, इसमें माल की ढुलाई और आपूर्ति पर कोई प्रभाव न पड़े, यह भी शामिल है, हम आगे के विवरण साझा करेंगे।’’

क्यूवीसी इंक पेनसिल्वेनिया के वेस्ट चेस्टर में स्थित है और क्यूरेट रिटेल इंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। रॉकी माउंट एरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एक फेसबुक संदेश पोस्ट किया जिसमें कहा गया कि आग से 2,500 परिवार प्रभावित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल