लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : नॉर्थ कैरोलाइना में क्यूवीसी वितरण केंद्र को आग से नुकसान

By भाषा | Updated: December 19, 2021 16:36 IST

Open in App

रॉकी माउंट (अमेरिका), 19 दिसंबर (एपी) अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना में क्यूवीसी होम-शॉपिंग टेलीविजन नेटवर्क के वितरण केंद्र में आग लग गई, जिससे वितरण केंद्र को काफी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘द न्यूज एंड ऑब्जर्वर’ ने बताया कि रॉकी माउंट के पास कंपनी के केंद्र में शनिवार को दमकल की लगभग 30 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम किया। हालांकि, तत्काल किसी प्रकार की क्षति की सूचना नहीं है।

एजकॉम्बे काउंटी के प्रबंधक एरिक इवांस के अनुसार, केंद्र के सभी कर्मचारी सुरक्षित प्रतीत होते हैं। इवांस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘घटना के समय वहां कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि, वे भवन का जायजा लेने के बाद ही मूल्यांकन करने में सक्षम होंगे।’’

इवांस ने बताया कि 12 लाख वर्ग फुट (365,000 वर्ग मीटर) में फैले केंद्र का ‘‘मुख्य हिस्सा’’ नष्ट हो गया लगता है। इवांस के अनुसार, आग के कारणों की जांच की जा रही है।

क्यूवीसी ने शनिवार को आग लगने की घटना के बारे में ट्वीट के जरिए एक बयान में कहा, ‘‘हम वर्तमान में अपनी टीम पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम इस घटना के पूर्ण प्रभाव को समझने का प्रयास कर रहे हैं, इसमें माल की ढुलाई और आपूर्ति पर कोई प्रभाव न पड़े, यह भी शामिल है, हम आगे के विवरण साझा करेंगे।’’

क्यूवीसी इंक पेनसिल्वेनिया के वेस्ट चेस्टर में स्थित है और क्यूरेट रिटेल इंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। रॉकी माउंट एरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एक फेसबुक संदेश पोस्ट किया जिसमें कहा गया कि आग से 2,500 परिवार प्रभावित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना