लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी महिला सैनिक ने अफगान शरणार्थियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 08:26 IST

Open in App

न्यू मैक्सिको (अमेरिका), 28 सितंबर (एपी) अमेरिका में एक महिला सैनिक ने शिकायत की है कि न्यू मैक्सिको में शरणार्थियों के लिए लगाए गए एक शिविर के परिसर में अफगान शरणार्थियों के एक समूह ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। फोर्ट ब्लिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सैन्य ठिकाने ‘फोर्ट ब्लिस’ की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि महिला सैनिक के साथ यह घटना 19 सितंबर को फोर्ट ब्लिस डोना आना काउंटी रेंज कॉम्प्लेक्स में हुई जो टेक्सास के अल पासो से करीब 65 किलोमीटर दूर है। वक्तव्य में कहा गया, ‘‘इस आरोप को हम गंभीरता से लेते हैं और इसकी जांच संघीय जांच ब्यूरो को सौंपते हैं।’’

अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महिला सैनिक मध्य रात्रि को अपनी शिफ्ट पर जा रही थीं जब तीन से चार व्यक्तियों ने उन पर हमला किया। वह इस हमले में मामूली रूप से घायल हुईं और वहां से निकलने में कामयाब रहीं। अधिकारी ने बताया कि महिला सैनिक का यौन उत्पीड़न नहीं हुआ है।

अधिकारी ने कहा कि कानून प्रवर्तन अधिकारी हमलावरों की पहचान कर पाए हैं या नहीं अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

अमेरिकी सरकार ने तालिबान के शासन के डर से भाग हजारों अफगान नागरिकों के लिए यह शिविर अगस्त माह के अंत और सितंबर की शुरुआत में लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!