लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने रूस के साथ की गई परमाणु आयुध समझौते की अवधि बढ़ाई

By भाषा | Updated: February 3, 2021 23:26 IST

Open in App

वाशिंगटन, तीन फरवरी अमेरिका ने परमाणु हथियारों के भंडार को सीमित करने को लेकर रूस के साथ किये गये परमाणु आयुध समझौते की अवधि पांच साल के लिए बढ़ा दी है।

अमेरिका ने कहा कि यह कदम 21वीं सदी की सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने के लिए बाइडन प्रशासन के प्रयासों की शुरुआत है।

समझौते की अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि अमेरिका इसका विस्तार कर रहा है ।

ब्लिंकेन ने एक बयान में कहा, "आज, अमेरिका ने उस संकल्प को बेहतर बनाने की दिशा में पहला कदम उठाया और रूसी परिसंघ के साथ किये गये समझौते को पांच साल के लिए बढ़ा दिया।”

उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति बाइडेन ने स्पष्ट कर दिया है कि ‘न्यू स्टार्ट ट्रीटी’ का विस्तार 21वीं सदी की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के हमारे प्रयासों की शुरुआत भर है।”

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को समझौते की अवधि में विस्तार करने वाले कानून पर हस्ताक्षर किए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें