लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी विशेषज्ञ ने आधार का हवाला देते हुए लोगों की डिजिटल पहचान स्थापित करने की अनुशंसा की

By भाषा | Updated: July 21, 2021 00:27 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 20 जुलाई अमेरिकी विशेषज्ञ ने भारत में आधार प्रणाली के अनुभव का हवाला देते हुए सांसदों को सिफारिश की है कि अमेरिका एक ऐसी डिजिटल पहचान प्रणाली तैयार करे जो समावेशी हो और ज्यादातर लोगों के लिए काम करे।

नोट्रेडेम विश्वविद्यालय में नोट्रेडेम-आईबीएम टेक्नोलॉजी एथिक्स लैब की संस्थापक निदेशक प्रो एलिजाबेथ रेनेरिस ने कांग्रेस की कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उपसमिति की बैठक में यह अनुशंसा की।

रेनेरिस ने कहा, ''हमें एक ऐसी प्रणाली तैयार करने की आवश्यकता है जो वास्तव में समावेशी हो और अधिकांश लोगों के लिए काम करे।"

सांसदों के सवालों के जवाब में, रेनेरिस ने भारत में आधार प्रणाली के कार्यान्वयन के अनुभव का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा, "हमें इस तरह से डिजिटल आईडी सिस्टम और बुनियादी ढांचे के निर्माण से बचना चाहिए जो सरकारी निगरानी का विस्तार करे, जैसा कि भारत या चीन में राष्ट्रीय पहचान प्रणाली के तहत किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना