लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने आश्रय चाहने वालों को मैक्सिको में रुकने को मजबूर करने वाली नीति की खत्म

By भाषा | Updated: June 2, 2021 09:56 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो जून (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने मंगलवार को अपने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की उस आव्रजन नीति को औपचारिक रूप से खत्म कर दिया, जिसके तहत आश्रय चाहने वाले लोगों को अमेरिकी आव्रजन अदालत में सुनवाई के लिए मैक्सिको में रहकर की इंतजार करना पड़ता था।

होमलैंड सिक्योरिटी के मंत्री एलेजांद्रो मेयरकास के सात-पृष्ठीय के ज्ञापन में ‘‘प्रवासी सुरक्षा मापदंडों’’ को खत्म किए जाने की जानकारी दी गई। इसके लागू होने के बाद जनवरी 2019 से आश्रय चाहने वाले करीब 70 हजार लोगों को मैक्सिको लौटना पड़ा था। बाइडन ने जनवरी 2021 में अपने कार्यकाल के पहले दिन ही इस पर रोक लगा दी थी।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर बाइडन ने इस नीति को खत्म करने का वादा किया लेकिन फिर भी इसे स्थायी रूप से खत्म करने से पहले इसकी समीक्षा के लिए राह खुली रखी थी।

मेयरकास ने कहा कि नीति को बरकरार रखना या इसे संशोधित करना ‘‘इस प्रशासन के दृष्टिकोण और मूल्यों के अनुरूप नहीं होगा और विभाग के संसाधनों का गलत इस्तेमाल होगा।’’

उन्होंने कहा कि इसकी लागत किसी भी लाभ से कहीं अधिक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल