लाइव न्यूज़ :

US Elections: जो बाइडन होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति, बैटलग्रांड स्टेट पेंसिलवेनिया में जीत के बाद हो गया तय

By स्वाति सिंह | Updated: November 7, 2020 22:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे आ गए हैं। बाइडेन ने रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ते हुए पेंसिल्वेनिया अपने नाम कर लिया।

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों के नतीजे आ गए हैं। बाइडेन ने रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ते हुए पेंसिल्वेनिया अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्हें जरूरी 270 इलेक्टोरल वोट मिल गए।

दरअसल, अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन महत्वपूर्ण राज्य पेनसिल्वेनिया से जीत गए हैं। व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ में से 270 वोट हासिल करना जरूरी है। चुनाव जीतने वाले को देश के सामने मौजूद कोविड-19 वैश्विक महामारी और गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण समेत कई चुनौतियों का सामना करना होगा।

 बाइडेन पेनसिल्वेनिया में 9,000 से अधिक मतों और जॉर्जिया में 1,500 से अधिक मतों से आगे हैं। अमेरिका में पिछले तीन दिन से मतगणना जारी है और अब भी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आगामी चार साल के लिए देश का नेतृत्व कौन करेगा। नवीनतम अनुमानों के अनुसार, बाइडेन को 253 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिले हैं जबकि ट्रंप को 213 मिले है। लेकिन कुछ अमेरिकी मीडिया संस्थानों के अनुमान के अनुसार बाइडेन को 264 और ट्रंप को 214 वोट मिले हैं। 

इस बीच, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह चुनावी कदाचार के खिलाफ अदालत जाएंगे। उन्होंने चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया लेकिन वह अपने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य पेश नहीं सके। ऐसे में बृहस्पतिवार को अमेरिका के कई समाचार चैनलों ने ट्रंप के संवाददाता सम्मेलन के सीधे प्रसारण को बीच में रोक दिया। ट्रंप का प्रचार दल पहले ही पेनसिलवेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया और नवादा में मुकदमे दर्ज करा चुका है। उन्होंने विस्कॉन्सिन में भी मतों की दोबारा गिनती किए जाने की मांग की है। बाइडेन के प्रचार दल ने आरोपों से इनकार किया है। बाइडेन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, ‘‘ हमें कोई संदेह नहीं है कि गिनती पूरी होने पर मैं और सीनेटर कमला हैरिस (उप राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार) जीत हासिल करेंगे। ’’

 कमला हैरिस भी इस दौरान बाइडेन के साथ मौजूद थीं। पूर्व उप राष्ट्रपति बाइडेन ने लोगों से मतगणना पूरी होने तक धैर्य बनाए रखने की भी अपील की। ट्रंप ने दावा किया है कि अगर केवल ‘वैध मतों’ की ही गिनती होती तो वह राष्ट्रपति चुनाव में आसानी से जीत गए होते। व्हाइट हाउस में बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों का फैसला अंतत: उच्चतम न्यायालय में होगा क्योंकि उन्होंने चुनाव में कथित धांधली के खिलाफ बड़े पैमाने पर वाद दाखिल करने की योजना बनाई है। इस बीच, ट्रंप के चुनाव अभियान के अधिकारी मैट मॉर्गन ने कहा, '' यह चुनाव अभी समाप्त नहीं हुआ है। जो बाइडेन चार राज्यों के नतीजों के आधार पर खुद को विजेता के तौर पर पेश कर रहे हैं लेकिन अंतिम नतीजे अभी दूर हैं। जॉर्जिया दोबारा मतगणना की ओर बढ़ रहा है जिसके बारे में हमें पूरा भरोसा है कि वहां राष्ट्रपति ट्रंप बढ़त बनाएंगे।'' एपी सिम्मी वैभव वैभव

 

 

टॅग्स :अमेरिकाजो बाइडनडोनाल्ड ट्रम्पकमला हैरिस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?