लाइव न्यूज़ :

US Election Result: जो बाइडन के चुनाव जीतने से भारत को होगा फायदा या नुकसान?, जानें 6 अहम बातें

By अनुराग आनंद | Updated: November 7, 2020 13:24 IST

जीत के करीब पहुंचने पर बाइडन ने एक संबोधन में कहा कि मैं चाहता हूं कि कोरोनावायरस को काबू करने के लिए हम जो योजना पेश करने जा रहे हैं, अमेरिका के लोगों को पहले दिन से उसके बारे में पता हो।

Open in App
ठळक मुद्देजो बाइडन ने मतगणना के बाद 300 से अधिक इलेक्टोरल वोट प्राप्त करने का भी दावा किया है।इसमें कोई दो राय नहीं कि भारतीय IT सेक्टर की कंपनियों को जो बाइडेन के आने का फायदा होगा।

नई दिल्ली:अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव का परिणाम काफी जल्द आने वाला है। राष्ट्रपति पद के चुनाव को जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हासिल करने की जरूरत होती है। अब तक बाइडन ने 264 इलेक्टोरल वोट प्राप्त कर लिए हैं। 

जीत के करीब पहुंचने पर जो बाइडन ने एक संबोधन में कहा कि मैं चाहता हूं कि कोरोनावायरस को काबू करने के लिए हम जो योजना पेश करने जा रहे हैं, अमेरिका के लोगों को पहले दिन से उसके बारे में पता हो। इससे साफ है कि बाइडन कोरोना संक्रमण को कंट्रोल करने के लिए सबसे पहले गंभीरता से फैसला लेने हैं। साथ ही बाइडन ने मतगणना के बाद 300 से अधिक इलेक्टोरल वोट प्राप्त करने का भी दावा किया है।

जो बाइडन को जीत के करीब देखकर भारतीय लोगों के मन में यह सवाल उठना जायज है कि बाइडन की जीत से भारत पर क्या असर पड़ने वाला है? भारत व अमेरिका के बीच के संबंध में क्या कोई बदलाव आएगा? चीन, सीएए व एनआरसी जैसे गंभीर मुद्दों पर जो बाइडन का क्या रूख होगा?

आइए जानते हैं जो बाइडन के चुनाव जीतने पर भारत को क्या फायदा या नुकसान हो सकता है। जानें इस संबंध में 6 अहम बातें-

1. सबसे पहले यदि भारत और अमेरिका रक्षा संबंध की बात करें तो जो बाइडन के राष्ट्रपति बनने के बाद भी यहां बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस बीत की पूरी संभावना है कि दोनों देशों के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास और सैन्य समझौते पहले की तरह होते रहेंगे।

2. अब भारत व अमेरिका आर्थिक संबंधों की बात करें तो इस क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध और बेहतर हो सकते हैं। दोनों देश के बीच कारोबार बढ़ सकता है।

3. जो बाइडन के चुनाव जीतने से भारत के लिए एक अच्छी खबर यह हो सकती है कि भारतीयों को ज्यादा ग्रीन कार्ड मिल सकता है यानी ज्यादा भारतीय अमेरिका में बस पाएंगे।

4. एक सवाल जो हर भारतीय के मन में है कि जो बाइडन चुनाव जीतने के बाद भारत व चीन को लेकर क्या नीति बनाएंगे। क्या वह डोनाल्ड ट्रंप की तरह चीन के खिलाफ एग्रेसिव रहेंगे या फिर तनाव कम करने का प्रयास करेंगे। ऐसे में माना जाता है कि बाइडन LAC पर तनाव कम करने के लिए चीन के साथ इंडिया पर दबाव बना सकता है, क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी का रुख चीन के प्रति थोड़ा नरम रहा है।

5. इसके अलावा, भारत-पाकिस्तान संबंध की बात करें तो इसपर बहुत बदलाव नहीं होगा क्योंकि भारत ने साफ कर दिया है कि वो अपनी हितों की रक्षा जरूर करेगा।

6. इसमें कोई दो राय नहीं कि भारतीय IT सेक्टर की कंपनियों को जो बाइडेन के आने का फायदा होगा। 

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पनरेंद्र मोदीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा