लाइव न्यूज़ :

US Election Result 2024: रिपब्लिकन पार्टी जादू?, बहुमत हासिल, 4 साल में पहली बार सीनेट में दबदबा!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2024 12:53 IST

US Election Result 2024 LIVE: मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर डेब फिशर ने निर्दलीय नवोदित नेता डैन ओसबोर्न से आश्चर्यजनक रूप से मजबूत चुनौती का सामना किया।

Open in App
ठळक मुद्देरिपब्लिकन पार्टी ने वेस्ट वर्जीनिया में एक सीट जीत ली, जिसमें जिम जस्टिस चुनाव जीत गए।चुनाव यह निर्धारित करेंगे कि किस पार्टी के पास बहुमत है।रिक स्कॉट को हटाने के डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रयास विफल हो गए।

US Election Result 2024 LIVE: रिपब्लिकन पार्टी ने मंगलवार देर रात अमेरिकी सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया। पार्टी ने अपनी सीटों पर जीत के क्रम को दोहराते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के कब्जे वाली कई सीटों पर जीत हासिल कर चार साल में पहली बार सीनेट में अपना दबदबा बढ़ा लिया। नेब्रास्का में रिपब्लिकन पार्टी की अप्रत्याशित जीत ने उसे शीर्ष पर पहुंचा दिया। मौजूदा रिपब्लिकन सीनेटर डेब फिशर ने निर्दलीय नवोदित नेता डैन ओसबोर्न से आश्चर्यजनक रूप से मजबूत चुनौती का सामना किया। सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी को जो थोड़ा बहुत बहुमत प्राप्त था, उसे बचाने वे नाकाम रहे और पूरा आंकड़ा रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में जाते दिखा। रात में ही रिपब्लिकन पार्टी ने वेस्ट वर्जीनिया में एक सीट जीत ली, जिसमें जिम जस्टिस चुनाव जीत गए।

उन्होंने आसानी से सेवानिवृत्त सीनेटर जो मैनचिन का स्थान ले लिया। वहीं, टेक्सास के रिपब्लिकन नेता टेड क्रूज और फ्लोरिडा के रिक स्कॉट को हटाने के डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रयास विफल हो गए। कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में प्रतिनिधि सभा और सीनेट के लिए होने वाले चुनाव यह निर्धारित करेंगे कि किस पार्टी के पास बहुमत है।

राष्ट्रपति के एजेंडे को आगे बढ़ाने या रोकने की शक्ति किस सदन के पास है या फिर व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) को क्या विभाजित सदन का सामना करना पड़ेगा। अब ध्यान डेमोक्रेटिक पार्टी के वर्चस्व वाले राज्यों पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन पर केंद्रित है, जहां डेमोक्रेटिक पार्टी सीनेट पर अपनी बची हुई पकड़ को बचाने की जद्दोजहद में है।

टॅग्स :USAकमला हैरिसअमेरिकाAmericaAmerican Chamber of Commerce
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल