लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी चुनाव अधिकारियों ने ट्रंप के धोखाधड़ी के दावों को किया खारिज

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:20 IST

Open in App

वाशिंगटन, 13 नवम्बर अमेरिका के चुनाव सुरक्षा अधिकारियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव में धोखाधड़ी के दावों को खारिज करते हुए कहा कि इसके कोई ‘‘सबूत नहीं है’’ और 2020 राष्ट्रपति चुनाव ‘‘अमेरिका के इतिहास के सबसे सुरक्षित चुनाव ’’ थे।

रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप लगातार चुनावी धोखाधड़ी के निराधार दावे कर रहे हैं और उन्होंने अभी तक अपनी हार स्वीकार नहीं की है।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की दो समितियां, जिन्होंने अमेरिकी मतदान प्रणाली की सुरक्षा के लिए काम किया था, उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘ मतदान प्रणाली के माध्यम से किसी तरह की गड़बड़ी करने, मतों के बदले जाने या किसी भी तरह की छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं है।’’

संघीय चुनाव की रक्षा के प्रयासों की अगुवाई करने वाली समितियों के सदस्यों ने कहा, ‘‘ राज्यों में कड़ी टक्कर होने पर , कई बार मतों की दोबारा गिनती की जाती है। 2020 राष्ट्रपति चुनाव में जहां भी कांटे की टक्कर थी, वहां हरेक मत के दस्तावेज मौजूद है, जिससे आवश्यकता होने पर दोबारा उनकी गिनती की जा सके। ’’

बयान में कहा, ‘‘ यह सुरक्षा और लचीलेपन का एक अतिरिक्त लाभ है। यह प्रक्रिया किसी भी गलती या त्रुटियों की पहचान कर उसमें सुधार का मौका देती है। मतदान प्रणाली के माध्यम से किसी तरह की गड़बड़ी करने, मतों के बदले जाने या किसी भी तरह की छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं है।’’

उसने कहा, ‘‘ तीन नवम्बर को हुए चुनाव अमेरिकी इतिहास के सबसे सुरक्षित चुनाव थे।’’

इस बयान पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य लोगों में राज्य स्तर पर चुनाव करवाने वाले अधिकारी, मतदान उपकरणों के विक्रेता भी शामिल हैं।

अमेरिका में तीन नवम्बर को राष्ट्रपति चुनाव हुए थे, जिसमें कई प्रमुख मीडिया घराने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को विजेता घोषित कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला