लाइव न्यूज़ :

अमेरिका चुनाव: बाइडेन ने वित्तीय मदद उपलब्ध कराने वाले 800 प्रमुख लोगों के नाम जारी किए

By भाषा | Updated: November 2, 2020 18:33 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, दो नवंबर अमेरिका में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने चुनाव प्रचार में वित्तीय मदद उपलब्ध कराने वाले 800 प्रमुख लोगों के नाम जारी किए हैं जिनमें कई भारतीय-अमेरिकी भी शामिल हैं।

यह सूची रविवार को जारी की गई।

बाइडेन को भारतीय-अमेरिकी समुदाय के जिन लोगों ने वित्तीय मदद उपलब्ध कराई, उनमें समुदाय के शीर्ष नेता स्वदेश चटर्जी, रमेश कपूर, शेखर एन नरसिंहन, आर रंगास्वामी, अजय जैन भुटोरिया और फ्रैंक इस्लाम शीर्ष पर हैं।

समुदाय के अन्य प्रमुख दानदाताओं में नील मखीजा, राहू, प्रकाश, दीपक राज, राज शाह, राजन शाह, राधिका शाह, राज सिंह, निधि ठाकर, किरण जैन, सोनी कल्सी और बेला बजारिया शामिल हैं।

सूची में भारतीय-अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल का नाम भी शामिल है।

इस सूची में उन लोगों के नाम शामिल हैं जिन्होंने कम से कम एक लाख डॉलर से अधिक की वित्तीय मदद उपलब्ध कराई। हालांकि, भारतीय-अमेरिकियों ने जितनी संख्या में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन के प्रचार के लिए वित्तीय मदद उपलब्ध कराई थी, उसके मुकाबले बाइडेन को मदद उपलब्ध कराने वालों की संख्या काफी कम है।

पारंपरिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी को वित्तीय मदद उपलब्ध कराते रहे होटल व्यवसायी संत चटवाल जैसे भारतीय-अमेरिकियों के नाम सूची से गायब हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें